वॉशिंगटन : साउथ कैरोलीना की पूर्व गवर्नर और ट्रंप के शासन में संयुक्त राष्ट्र की राजदूत रही निक्की हेली ने कहा है कि अगर साल 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव लड़ा तो वे इन चुनावों में भाग नहीं लेगी.
हेली ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अगर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव लड़ेंगे तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगी. साथ ही इस संबंध में वह उनसे बात भी करेंगी. उन्होंने बताया कि 6 जनवरी को यूएस कैपिटल में हमले से पहले उन्होंने ट्रंप से बातचीत की थी. हेली ने ट्रंप पर अपने समर्थकों को उकसाने का आरोप लगाया.
ट्रंप के अन्य सहयोगियों जैसे अल्पसंख्यक नेता केविन मेकार्थी, टेड क्रूज ने भी कैपिटल अटैक के बाद ट्रंप की निंदा की लेकिन जल्द ही उनके समर्थन में लौट आए थे.

