रांची: रिम्स के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया. कटर मशीन से कट कर अलग हुईं बाएं हाथ की दो उंगलियों को जोड़कर चुटिया के 30 वर्षीय युवक का हाथ बचा लिया.
युवक रिटायर्ड जस्टिस मंगल मूर्ति के यहां काम करता है. शुक्रवार की रात 8 बजे कटर मशीन से युवक की दो उंगलियां कट कर अलग हो गई थीं.
उसे रात 10 बजे रिम्स लाया गया. सर्जरी के लिए डॉ. आरएस शर्मा की यूनिट में भर्ती किया गया. तत्काल प्लास्टिक सर्जन डॉ. विक्रांत रंजन और उनकी टीम ने सर्जरी शुरू की. 5 घंटे तक सर्जरी चली, डॉक्टरों ने दोनों उंगलियों को जोड़ दिया.

