अरविन्द पटेल,
महराजगंज: महराजगंज जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के शिकारपुर नहर नारायणी शाखा में कल एक युवक ने छलांग लगा दी. गोताखोरों के द्वारा बहुत खोजा गया पर युवक का कहीं पता नहीं चला .
वहीं आज युवक का शव मिलने की सूचना पाकर एस आई ओम प्रकाश गुप्ता , आर.डी. चौधरी अपने दल बल के साथ पहुचं कर अज्ञात युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये शव गृह महराजगंज भेज दिए. मृतक युवक की पहचान नही हो पाई .

