BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

70 लाख का जूता पहन जयपुर पहुंचा युवक

by bnnbharat.com
February 20, 2021
in समाचार
70 लाख का जूता पहन जयपुर पहुंचा युवक

Golden shoes as a concept of luxury expensive high-quality shoes. 3d rendering illustration of a pair of fashionable gold mens shoes isolated on white background

Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर। एक युवक के साधारण से जूते को जब 70 लाख का बताया गया तो लोगों के सिर चकरा गए। मेटल डिटेक्टर ने इशारा मिलते ही जब पता किया गया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। युवक के जूते का वजन करीब 2 किलो था। फिर सामने आ गई उसकी पूरी कहानी।
दरअसल जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर इस व्यक्ति की कस्टम जांच की गई इस तरह बार-बार मेटल डिटेक्टर मशीन बीप साउंड बजा रही थी, जिसके चलते उसके पूरे शरीर की जांच की गई इस शख्स को कस्टमर के अधिकारी ने सारे कपड़े बेल्ट खोलने का निर्देश दिया। जांच की गई तब भी कुछ भी नहीं मिला, लेकिन लगातार मेटल डिटेक्टर मशीन बीप का साउंड बजाते हुए यह संकेत दे रही थी कि इस शख्स के पास कहीं ना कहीं कोई भारी मेटल जरूर है
तभी कस्टम अधिकारियों को पता लगा कि इस शख्स ने सब कुछ सामान जांच के लिए टेबल पर रख दिया था लेकिन जूते नहीं खोले। जब अधिकारी ने जूते खुलवाया। आमतौर पर जूतों का वजन 200 से 400 ग्राम तक होता है पर उसका वजन लगभग डेढ़ किलो से ज्यादा का लगा। जूता खुलवाकर जब उसकी जांच की गई तो सारा माजरा भी सामने आ गया। इन जूतों को अब कस्टम विभाग ने अपनी कस्टडी में रख लिया है। यह मामला सोने की तस्करी से जुड़ा है।
जयपुर एयपोर्ट पर कस्टम विभाग ने जांच के बाद बताया कि शारजहां से आए इस युवक के पास से 1491 ग्राम के दो सोने के बिस्किट बरामद हुए हैं। इनकी कीमत लगभग 70 लाख 62 हजार 796 रुपए है। युवक ने सोने के इन बिस्किट को अपने जूतों में एड़ी के पास पैताम (पत्ती) के नीचे छिपाकर रखा था। पकड़े गए युवक का नाम श्रवण कुमार है और उसकी उम्र 26 साल है। वह सीकर का रहने वाला है। युवक शारजहां में कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता है और करीब एक साल पहले वहां गया था। पता किया जा रहा है कि जयपुर में ये सोना वो किसे देने वाला था।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गांडेय से अपहृत युवक जामताड़ा से बरामद

Next Post

ईशान किशन ने ठोंक डाले 173 रन, जड़े 11 छक्के, 19 चौके

Next Post
ईशान किशन ने ठोंक डाले 173 रन, जड़े 11 छक्के, 19 चौके

ईशान किशन ने ठोंक डाले 173 रन, जड़े 11 छक्के, 19 चौके

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d