BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

छत में सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या

by bnnbharat.com
June 10, 2020
in Uncategorized
छत में सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब युवक घर की छत पर सो रहा था. हत्या की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक जिस युवक की हत्या हुई है वो लॉकडाउन को दौरान मुंबई से अपने घर सुल्तानपुर आया था. वारदात गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गांव जासापारा पूरब पट्टी का है.

लॉकडाउन के दौरान काम बंद होने के कारण वह एक माहीने पहले 5 साल बाद अपने तीन भाईयों के साथ घर लौटा था. मंगलवार की रात वह छत पर सोने गया था. मृतक की मां ने बताया कि बेटे के पिता व अन्य भाई सभी घर के बाहर सो रहे थे. राजेश छत पर था, जबकि उसकी पत्नी व बच्चे घर के भीतर सो रहे थे. रात 2 बजे के आसपास छत पर किसी के होने की आहट सुनी तो पास लेटे बेटों को जगाया और दरवाजा खुलवाया. बहू ने दरवाजा खोला और जब सभी छत पर गए तो राजेश मृत अवस्था में पड़ा था. परिजनों ने किसी से दुश्मनी होने से भी इन्कार किया है.

पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवराज ने बताया कि युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या की गई है. डायल 112 और थाने की टीम मौके पर पहुंची थी. घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्दी खुलासे की बात कही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोदी सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए बुथ संपर्क अभियान शुरु

Next Post

Corona Breaking: लोहरदगा से 5, खूंटी से 2 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि, राज्य में आंकड़े हुए 1430

Next Post
Corona Breaking: लोहरदगा से 5, खूंटी से 2 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि, राज्य में आंकड़े हुए 1430

Corona Breaking: लोहरदगा से 5, खूंटी से 2 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि, राज्य में आंकड़े हुए 1430

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d