जमशेदपुर: भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने रविवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया. साकची स्थित नए भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य आतिथि के रूप में शामिल हुए. युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी की 157 वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया.
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ के ओजस्वी नारे लगाए. मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें युवाओं का सबसे उच्चतम आदर्श बताया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि विवेकानंद जी का संपुर्ण जीवन अनुकरणीय है.
युवाओं को उनके जीवनकाल मे स्थापित आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए. उन्होंने समाजसेवा का संदेश के साथ राष्ट्रप्रेम को परिभाषित किया. शिकागो के धर्म सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करके देश का गौरव बढ़ाया. वहीं उन्होंने कहा आज की युवा पीढ़ी को स्वामीजी के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है.

पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि स्वामीजी ने अपने ज्ञान और संस्कारों से भारत का नाम विदेशों में भी रौशन किया. आज भी उनका व्यक्तित्व विश्व पटल पर चमचमा रहा है. युवा पीढ़ी स्वामी विवेकानंद जी के जीवन, कार्य और राष्ट्रवाद व आदर्शों से प्रेरणा लें. कार्यक्रम को देवेंद्र सिंह, राजेश शुक्ल, अमरजीत सिंह राजा समेत अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया. वहीं, राष्ट्रीय युवा दिवस पर लौहनगरी जमशेदपुर का मान देश-दुनिया में बढ़ाने वाले युवा पटमदा के रिया दत्ता, टेल्को के सोनू, सिंह आदित्यपुर के निधि प्रसाद, गम्हरिया के अभिजीत मंडल , सोनारी के मोनू गुप्ता, परसुडीह के नयनराज को सम्मानित कर उत्तम स्वास्थ्य के संग भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की.
इस दौरान मुख्यरूप से सांसद विद्युत वरण महतो, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश के प्रवक्ता राजेश शुक्ल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथलेश सिंह यादव, देवेंद्र सिंह, मनोज सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा, खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी एवं अचितम गुप्ता, हलधर नारायण साह, प्रदेश भाजयूमो से गुंजन यादव, पप्पू सिंह, बिजय सिंह,राजेश सिंह, उमेश पांडेय, भाजपा जमशेदपुर से बारी मुर्मू, अनिल मोदी, राकेश सिंह, सुनील बारी, पुष्पा टर्की, हरकिशोर तिवारी, काजू सांडिल, बिमल बैठा, गोपाल जायसवाल, राजपति देवी, दीपक झा, उमा शंकर सिंह, चुन्नू भूमिज, दीपू सिंह, शंकर रेड्डी,चंचल चक्रबर्ती,मनीष दास, विजयशंकर पाठक, ज्योति अधिकारी, सीता सिंह, किशोर ओझा एवं अन्य मंडलों से आये अध्य्क्ष एवं कार्यकर्तागण उपस्तिथ थे.

