BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जीजा का कटा सिर लेकर युवक ने किया थाने में सरेंडर

by bnnbharat.com
March 12, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

जबलपुरःएमपी में झूठी शान के लिए एक युवक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. बहन की शादी से नाराज युवक ने अपने जीजा का सिर काट दिया है. वहीं, कटा हुआ सिर लेकर वह थाने में सरेंडर करने पहुंचा था. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. सदमे बहन ने भी फांसी लगा ली है.

पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय एक युवक ने कुल्हाड़ी वार कर जीजा का सिर काट दिया है, जिसमें उसकी मौत हो गई है. मृतक ने आरोपी की बहन से भागकर शादी की है. उसके बाद उसने थाने में आकर सरेंडर कर दिया है. इस घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी की 19 वर्षीय बहन ने भी घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है.
तिलवारा पुलिस थाने के निरीक्षक सतीश पटेल ने बताया कि मिंटू शिवराम शुक्ला उर्फ धीरज तिलवारा थाने में एक बोरी लेकर आया. उन्होंने बताया कि बोरी में विजेत कश्यप का कटा हुआ सिर था. पटेल ने आरोपी के हवाले से बताया कि तीन माह पहले कश्यप उसकी बहन के साथ भाग गया था और दोनों ने शादी कर ली थी.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी की सूचना पर मृतक का बिना सिर का शव रामनगर इलाके के एक खेत से बरामद किया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी की बहन ने भी घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने अपनी बहन की भी हत्या की या उसे आत्महत्या के लिये उकसाया था. पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अजब-गजबः दो फीट का ये युवक खोज रहा अपनी दुल्हन

Next Post

तीरथ कैबिनेट का विस्तार आज

Next Post
तीरथ कैबिनेट का विस्तार आज

तीरथ कैबिनेट का विस्तार आज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d