Palamu:- पलामू जिले के पूर्वडीहा कोल्हुआ गांव निवासी मिथलेश दुबे के पुत्र सूरज कुमार दुबे जो कोयम्बटूर में नॉसेना में कार्यरत हैं वें 30 जनवरी को चेन्नई एयरपोर्ट से लापता हो गए. परिजनों ने बताया उनके मोबाइल का लास्ट लोकेशन चेन्नई एयरपोर्ट बता रहा हैं. उसके बाद से उनका कोई ता-पता नही है और उनका मोबाइल भी नही लग रहा है इसी बात को लेकर घर वाले परेशान हैं.

