कोडरमा: कोडरमा जिले के बहेरवाटांड़ जंगल में एक नरंकाल बरामद किया गया है. बताया गया है कि नरकंकल तिलैया थाना क्षेत्र के करमा गांव से लापता दीपक कुमार का है. वह 17 जनवरी से लापता था. बरामद कंकाल के कपड़े और उसके जूते से उसके परिजन दीपक के होने की बात कह रहे हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

