BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मवेशी हत्या रोधी बिल में कई खामियां, इसलिए कर रहे विरोध: एचडी कुमारस्वामी

by bnnbharat.com
December 12, 2020
in समाचार
मवेशी हत्या रोधी बिल में कई खामियां, इसलिए कर रहे विरोध: एचडी कुमारस्वामी
Share on FacebookShare on Twitter

कर्नाटक: कर्नाटक में गोहत्या पर रोकथाम के लिए लाए गए मवेशी हत्या रोकथाम और संरक्षण विधेयक-2020 को लेकर अब तक बवाल जारी है. पूर्व मुख्यमंत्री और जेडी(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि इस बिल का विरोध करते रहेंगे. 9 दिसंबर को भारी हंगामे के बीच कर्नाटक विधानसभा में मवेशी हत्या रोधी विधेयक पारित हुआ था. जिसके बाद मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा था कि इस बिल से 90 फीसदी लोग खुश हैं.

इस बिल का विपक्षी पार्टियां विरोध कर रही हैं, विधानसभा में बिल के पारित होने के दौरान कांग्रेस और जेडी(एस) ने सदन से वॉकआउट किया था. एचडी कुमारस्वामी ने कहा, “जब 2010 में बीजेपी सरकार गो-हत्या रोधी बिल लेकर आयी थी तब भी हमनें विरोध किया था. इस बार भी हम विरोध कर रहे हैं. इसमें कई सारी खामियां हैं जिसके कारण हम विरोध कर रहे हैं.”

विपक्ष का आरोप है कि विधानसभा में इस विधेयक को बिना किसी चर्चा के पेश कर दिया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने भी आरोप लगाया था कि सदन में बिल की कॉपी किसी सदस्य को नहीं दी गई थी. हालांकि विधानसभा में पास होने के बाद इस बिल को विधानपरिषद से मंजूरी नहीं मिल पायी थी, जिसके कारण अब सरकार अध्यादेश के जरिये यह कानून लागू करने की सोच रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कभी भी बिगड़ सकता है लालू के किडनी का फंक्शन: डॉक्टर

Next Post

GATE Exam: परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऐसे करें चेक…

Next Post
GATE Exam: परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऐसे करें चेक…

GATE Exam: परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऐसे करें चेक...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d