पटना:- बिहार में दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तारकिशोर प्रसाद के साथ-साथ रेणु देवी को इस पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है. तारकिशोर प्रसाद को बीजेपी विधानमंडल का नेता चुना गया है. वे कटिहार से विधायक चुन कर आए हैं. वहीं रेणु देवी चौथी बार बेतिया से विधायक चुनी गई हैं. ये दोनों बीजेपी के नेता हैं.

