नई दिल्ली: कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस के बाद अब शिवसेना ने भी खुलकर किसान संगठनों का समर्थन कर दिया है. शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि किसान आंदोलन दुनिया को एक संदेश है. लाखों-करोड़ों किसान दिल्ली की सीमा पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं. लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है. इतना शांति पूर्ण आंदोलन कभी नहीं हुआ. लेकिन आप उन्हें आतंकवादी, खालिस्तानी बोलते हो. ये पूरी दुनिया के किसानों का अपमान है.
बीजेपी पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा, “जब आप सत्ता में नहीं थे, यही किसान वर्ग है जिसकी वजह से आप सत्ता में आएं. आपने सरदार पटेल की भव्य मूर्ति लगाई है और आज जो किसानों पर अत्याचार हो रहा है उसे देखकर उनकी मूर्ती भी रो रही होगी.”
चीन का नाम लेकर भी राउत ने मोदी सरकार पर वार किया है. राउत ने कहा, “आप किसानों पर इतना बल प्रयोग कर रहे हो, आंसू गैस छोड़ रहे हो, लाठियां बरसा रहे हो, बंदूकें तान कर खड़े हो. अगर आप ये बल प्रयोग चीन की सीमा पर करते तो लद्दाख में चीनी नहीं घुसते.”

