BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश में असंगठित क्षेत्र को तबाह करने की हो रही है बड़ी साजिश: कांग्रेस

by bnnbharat.com
August 31, 2020
in समाचार
कोल ब्लॉक की नीलामी, संकटकाल में अवसर का फायदा उठाने जैसी बात: कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, राजेश गुप्ता छोटू और लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर देश की खास्ता होती अर्थव्यवस्था की ओर ध्यान आकृष्ट किया है, अब सभी को सचेत हो जाने की आवश्यकता है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वर्ष 2008-09 में दुनिया भर में मंदी है,अमेरिका, यूके समेत यूरो के कई देशों की बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्था इसकी चपेट में आयी, लेकिन उस दौरान यूपीए शासनकाल में भारत इस वैश्विक मंदी से प्रभावित नहीं हुआ. इस संबंध में तत्कालीन प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया देश में दो तरह की अर्थव्यवस्था है, एक तो संगठित जो बड़-बड़ी कंपनियों के रूप में नजर आ रही है, जबकि दूसरी असंगठित अर्थव्यवस्था है, जिसमें किसान, मजदूर और अन्य सूक्ष्म व लघु उद्यम आते है, इसी असंगठित क्षेत्र में देश की बड़ी कार्यरत है, आज इसे तहस-नहस करने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आयी है, नोटबंदी, गलत जीएसटी और लॉकडाउन के माध्यम से असंगठित क्षेत्र को तबाह करने की साजिश रची गयी. उन्होंने कहा कि 15-20 औद्योगिक घरानों और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए पूरी तरह से असंगठित क्षेत्र को बर्बाद करने की शुरुआत की गयी, जबकि 90 प्रतिशत रोजगार लोगों को इन्हीं क्षेत्रों से मिल रहे है, जिस दिन यह खत्म हो जाएगा, देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से तबाह हो जाएगी, लोगों को गुलाम बनाने की कोशिश की जा रही है, इसके खिलाफ एकजुटता के साथ लड़ना होगा.

झारखंड  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दूबे ,किशोर शाहदेव और राजेश गुप्ता ने चौपट हो रही देश अर्थव्यवस्था को लेकर पार्टी  की ओर से जारी वीडियो श्रृंखला को फेसबुक,ट्यूटर,व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम के माध्यम से शेयर कर आमजन तक पहुंचाने की कोशिश की .कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम,  मंत्री बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, कांग्रेस के विधायक गण ,वरिष्ठ पदाधिकारी गण, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षं ने वीडियो पोस्ट शेयर किया और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सोशल साइट पर आंदोलन की शुरुआत की है.

इधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के कोऑर्डिनेटर गजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भी आज 31  पूर्वाहन 10ः00 बजे से झारखंड के कांग्रेस जनों ने देश के साथ मिलकर वीडियो पोस्ट किया है ,देर शाम तक हजारों कांग्रेस जनों ने एवं आम लोगों ने वीडियो पोस्ट कर प्रधानमंत्री की नीतियों का विरोध किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हाईकोर्ट से गिरिडीह मेयर सुनील पासवान को मिली बड़ी राहत

Next Post

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद खेत में छोड़ा, एक गिरफ्तार

Next Post
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन 43.98 लाख नकद जब्त, दो हिरासत में

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद खेत में छोड़ा, एक गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d