BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बैंकों में सरकार की हिस्सेदारी 50 फीसदी से नीचे लाने की है जरूरत : अभिजीत बनर्जी

by bnnbharat.com
October 23, 2019
in समाचार
बैंकों में सरकार की हिस्सेदारी 50 फीसदी से नीचे लाने की है जरूरत : अभिजीत बनर्जी

There is a need to bring down the government's stake in banks below 50 per cent: Abhijeet Banerjee

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी ने मंगलवार को बैंकिंग सेक्टर को लेकर चिंता जताई और उसमें सुधार के लिए सरकार को सलाह दी है. उनका कहना है कि इस स्थिति से निपटने के लिए बैंकों में सरकार की हिस्सेदारी 50 फीसदी से नीचे लाने की जरूरत है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि बैंक को संकट से उबारने के लिए महत्वपूर्ण और आक्रमक बदलाव लाने की भी जरूरत है.

दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में अर्थशास्त्री ने कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) द्वारा डिफॉल्ट मामलों में जांच के डर ने बैंकिंग प्रणाली को पंगु बना दिया है और बैंकर उधार नहीं देना चाहते. उन्होंने कहा, ‘सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सरकारी इक्विटी को 51 फीसदी से कम करने पर वे सीवीसी के दायरे से बाहर हो जाएंगे.’

अर्थव्यवस्था या विवादास्पद मुद्दों पर कई सवालों से इनकार करते हुए अभिजीत बनर्जी ने कहा कि सुबह में प्रधानमंत्री के साथ अपनी मुलाकात में उन्होंने मजाक किया कि मीडिया उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहा है और उनसे मोदी विरोधी टिप्पणी लेने का प्रयास कर रहा है.

गौरतलब है कि अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीतने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था डगमगाई हुई है. उन्होंने कहा कि अभी उपलब्ध आंकड़े यह भरोसा नहीं जगाते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था जल्द सुधरने वाली है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा में शामिल हुए ये नेता खुद के लिए नहीं बल्कि राज्य के विकास में सहयोग देने आएं है : सीएम

Next Post

सड़क किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Next Post
सड़क किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सड़क किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d