BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश की अर्थव्यवस्था को बचाने की है जरूरत, हमें तत्काल जरूरी कदम उठाने होंगे: JSW

by bnnbharat.com
April 28, 2020
in समाचार
देश की अर्थव्यवस्था को बचाने की है जरूरत, हमें तत्काल जरूरी कदम उठाने होंगे: JSW
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: जिंदल स्टील वर्क्स (जेएसडब्ल्यू) समूह के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को बचाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के निष्क्रिय पड़ने से पहले हमें तत्काल जरूरी कदम उठाने होंगे. कोरोना वायरस संकट के चलते देशभर में तीन मई तक लॉकडाउन किया गया है, जिसकी वजह से देश की आर्थिक गतिविधियां लगभग ठप पड़ गई हैं.

आगे जिंदल ने कहा कि लॉकडाउन से कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने में भले ही मदद मिली हो, लेकिन हमें अनिवार्य तौर पर अर्थव्यवस्था की सेहत पर भी ध्यान देना होगा.

उन्होंने कहा कि, ‘हमें अर्थव्यस्था को निष्क्रिय होने से बचाने को लेकर जागने की जरूरत है. वरना अर्थव्यस्था को फिर से सक्रिय करने में वक्त लगेगा. कोरोना वायरस हमारे लिए तब तक परेशानी बना रहेगा जब तक उसका टीका नहीं ढूंढ लिया जाता.

अब हमें नई तरह की परिस्थितियों को सामान्य मानते हुए इसके हिसाब से काम करने के तरीके ढूंढने होंगे ताकि कम से कम अवधि में अर्थव्यवस्था को उसकी पूर्व क्षमता के अनुसार खड़ा कर सकें.’

 इतनी रह सकती है GDP

  • विश्व बैंक के अनुसार, देश की आर्थिक वृद्धि दर 2020-21 में 1.5 फीसदी से 2.8 फीसदी रह सकती है. 1991 में आर्थिक सुधारों के बाद से यह सबसे धीमी वृद्धि दर होगी.
  • एशियाई विकास बैंक (ADB) ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2020-21 में चार फीसदी रहने का अनुमान जताया.
  • सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च ने भी 2020-21 में आर्थिक वृद्धि दर अनुमान 5.2 फीसदी से कम कर 3.1 फीसदी कर दिया है.
  • अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) को भारत की वृद्धि दर 1.9 फीसदी रहने का अनुमान है.
  • क्रेडिट रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने भी चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 1.8 फीसदी कर दिया थी. कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण आई वैश्विक महामारी के मद्देनजर यह कटौती की गई. एजेंसी के अनुसार, यह 2021-22 में बढ़कर 7.5 फीसदी रह सकता है.
  • अपने वैश्विक आर्थिक आउटलुक में फिच रेटिंग्स ने कहा कि भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर अप्रैल 2020 से मार्च 2021 (FY21) के दौरान 0.8 फीसदी तक रह जाएगी, जबकि बीते वित्त वर्ष के दौरान यह आंकड़ा 4.9 फीसदी (अनुमानित) था.
  • इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने कोविड-19 महामारी और अर्थव्यवस्था पर इसके असर का हवाला देते हुए वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के पूर्वानुमानों को संशोधित कर 1.9 फीसदी तक घटा दिया, जो पिछले 29 वर्षों में सबसे कम वृद्धि होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

28 दिनों तक गरीबों को लगातार कराया गया भोजन उपलब्ध

Next Post

रेलवे ने अगस्त तक बंद की IRCTC से टिकट बुकिंग, 3 मई के बाद भी नहीं चलेंगी ट्रेनें

Next Post
रेलवे ने अगस्त तक बंद की IRCTC से टिकट बुकिंग, 3 मई के बाद भी नहीं चलेंगी ट्रेनें

रेलवे ने अगस्त तक बंद की IRCTC से टिकट बुकिंग, 3 मई के बाद भी नहीं चलेंगी ट्रेनें

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d