BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उत्तर भारत में तापमान में गिरावट तो वहीं तीन दक्षिणी राज्यों में चक्रवात की आशंका

by bnnbharat.com
November 24, 2020
in समाचार
उत्तर भारत में तापमान में गिरावट तो वहीं तीन दक्षिणी राज्यों में चक्रवात की आशंका
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली: कश्मीर के बड़े हिस्से में सोमवार को इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जिसके कारण उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में तापमान में गिरावट आई. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सर्द हवाओं के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 17 साल में नवंबर के महीने में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है.

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मंगलवार और बृहस्पतिवार के बीच चक्रवात ‘निवार’ के आने की आशंका के मद्देनजर प्राधिकारी इससे निपटने की तैयारियों में जुट गए हैं. कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति ने सोमवार को यहां बैठक की और तूफान के मद्देनजर अनेक उपायों पर विचार करने के साथ ही संबंधित राज्य सरकारों समेत अनेक पक्षों को प्रभावित क्षेत्रों में किसी की जान नहीं जाने देने और सामान्य स्थिति जल्द बहाल करने का निर्देश दिया.

कश्मीर के ज्यादातर मैदानी इलाकों में सोमवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई. घाटी के ऊंचाई पर स्थित क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बर्फबारी हुई जिसके चलते घाटी को लद्दाख से जोड़ने वाला श्रीनगर-लेह मार्ग बंद हो गया. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और श्रीनगर-लेह मार्ग के सोनमर्ग-जोजिला अक्ष के ऊंचाई पर स्थित इलाकों के लिए orange चेतावनी जारी की जिसमें प्रशासन और लोगों से सतर्कता बरतने और तैयार रहने को कहा गया है. विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू और सोनमर्ग-द्रास अक्ष पर कुछ स्थानों पर, कश्मीर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई तथा कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी हुई. अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में रात के दौरान चार इंच तक बर्फ गिरी, दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में दस सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई.

उन्होंने बताया कि ऊंचाई पर स्थित इलाकों में बर्फबारी अंतिम रिपोर्ट आने तक हो रही थाी तथा यह जारी रहेगी. घाटी में कई स्थानों पर बारिश भी हुई. यातायात नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह मार्ग के साथ-साथ घाटी को जम्मू क्षेत्र से जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड भी बंद हो गया. श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बर्फबारी के बीच भी यातायात जारी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना संकट पर PM मोदी की बैठक, केजरीवाल ने मांगे और 1000 ICU बेड

Next Post

ग्रामीणों ने शौचालय बनवाकर गांव को खुले में शौच से मुक्त बनाने का किया फैसला

Next Post
ग्रामीणों ने शौचालय बनवाकर गांव को खुले में शौच से मुक्त बनाने का किया फैसला

ग्रामीणों ने शौचालय बनवाकर गांव को खुले में शौच से मुक्त बनाने का किया फैसला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d