BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

2024 तक 1 बिलियन टन कोयला उत्पादन का है लक्ष्य, जल्द होंगी 8 हजार भर्त‍ियां

by bnnbharat.com
November 3, 2019
in समाचार
2024 तक 1 बिलियन टन कोयला उत्पादन का है लक्ष्य, जल्द होंगी 8 हजार भर्त‍ियां

2024 तक 1 बिलियन टन कोयला उत्पादन का है लक्ष्य, जल्द होंगी 8 हजार भर्त‍ियां

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि कोल इंडिया लिमिटेड वित्त वर्ष 2023-24 तक 1 बिलियन टन कोयला उत्पादन करेगी और कंपनी आगामी वित्त वर्ष (2020-21) में 750 मिलियन टन कोयले का उत्पादन करेगी. अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कंपनी निकट भविष्य में लगभग 8 हजार भर्तियां करेगी.

जोशी ने देश की तेजी से बढ़ रही ऊर्जा आवश्यकताओं के मद्देनजर लक्ष्यों को पूरा किए जाने की दिशा में शिद्दत से जुट जाने के निर्देश कोल इंडिया प्रबंधन को दिए हैं और कहा कि लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए भारत सरकार और कोयला मंत्रालय कोल इंडिया की हरसंभव मदद करेगा. जोशी ने शुक्रवार को कोलकाता में कोल इंडिया के 45वें स्थापना दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए ये बातें कही.

समारोह को संबोधित करते हुए जोशी ने इस बात पर खुशी जताई कि कोल इंडिया राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा के लिए अपने कोयला उत्पादन को बढ़ाने हेतु व्यापक पूंजीगत व्यय करेगी. साथ ही, कंपनी बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन कर अपने लक्ष्यों को समय पर हासिल करेगी.

भारत सरकार की महारत्न कंपनी कोल इंडिया के समारोह में जोशी ने कहा कि देश में बिजली की मांग जिस रफ्तार से बढ़ रही है, उसे देखते हुए सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियों के एक-दूसरे के कार्यों को प्रभावित किए बिना कोयला उत्पादन करने की असीम संभावनाएं हैं.

कोयला क्षेत्र में ऑटोमेटिक रूट से 100 प्रतिशत एफडीआई के केंद्र सरकार के हालिया फैसले को कोयला क्षेत्र का अत्यावश्यक संस्थागत सुधार बताते हुए जोशी ने कहा कि इस कदम से कोयला आयात पर देश की निर्भरता कम होगी और सरकारी खजाने पर बोझ कम होगा.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकिंग सिस्टम में गड़बड़ी के कारण विशाखा एक्सप्रेस के आठ डिब्बे हुए अलग, कोई हताहत नहीं

Next Post

एसजीवीएस अस्पताल में चला विधिक जागरूकता अभियान

Next Post
एसजीवीएस अस्पताल में चला विधिक जागरूकता अभियान

एसजीवीएस अस्पताल में चला विधिक जागरूकता अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d