BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक झरना ऐसा भी…. जहां भगवान शिव करते हैं निवास

by bnnbharat.com
October 9, 2020
in समाचार
एक झरना ऐसा भी…. जहां भगवान शिव करते हैं निवास
Share on FacebookShare on Twitter

सागर(मध्यप्रदेश): मध्यप्रदेश के सागर जिले की तहसील देवरी के महाराजपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर एक घाटी पर घोघर नाथ नाम से सुन्दर एवं प्रकृति द्वारा मनमोहने वाला प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ झरना (वॉटर फॉल) स्थित है. जहां, पर घोघरा नदी का जल जो करीब 80 से 100 फीट की ऊंचाई से नीचे झरना बनकर गिरता है. जिसको देखकर प्रकृति का सुंदर रूप स्पष्ट होता है.

बता दें कि वहां झरना स्थल पर एक चबूतरा बना है, जो भगवान शिवजी का है. जो धर्म स्थल भगवान गोरख नाथ जी के नाम से जाना जाता है. वहां मंदिर की पूजा अर्चना करने वाले पुजारी करीब 11 साल से जंगल में ही निवासरत है, जिनका नाम हरे राम दास त्यागी महाराज है. जिनके द्वारा वहां भागवत यज्ञ भी कराया जाता रहता है.

पुजारी द्वारा बताया गया कि यह स्थल भगवान गोरख नाथ जी का है. उनकी कृपा यहां हमेशा बनी रहती है, जो इस स्थल पर आता है उसके मन को शांति मिलती है, क्योंकि यह स्थान ईश्वर की कृपा से सिद्ध क्षेत्र के साथ प्राकृतिक सौन्दर्यता भरा झरना स्थल है. जिसको देखने के लिये नरसिंहपुर, सागर, दमोह, रायसेन व आस-पास के क्षेत्र के लोग आते-जाते रहते है.

यहां सड़क व्यवस्थित नहीं बन पाने के कारण केवल मोटरसाइकिल से ही लोग पहुंच पाते है, जिसके कारण आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों द्वारा शासन से लगातार बहुत समय से मांग की जा रही है कि इस स्थल पर जाने के लिए लोगों को असुविधा होती है और ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण करने की मांग की गई है.

नदी के लिए स्टॉप डैम, भगवान गोरव नाथ के लिए मंदिर निर्माण व पर्यटक लोगों के बैठने, रुकने के लिये एक सामुदायिक भवन के साथ इस स्थल को शासन द्वारा पर्यटक स्थल क्षेत्र बनाने की मांग की जा रही है.

देवरी क्षेत्र की जनता की मांग है कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल जो दमोह लोकसभा के सांसद है. यह क्षेत्र उनके ही लोकसभा के अंतर्गत आता है व सांसद इसी विभाग के मंत्री भी हैं. इनसे काफी ज्यादा लोगों की उम्मीद है कि इस ओर मंत्री का विशेष ध्यान जरूर जायेगा.

वहीं ग्रामीणों द्वारा क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव से भी मांग की जा रही है कि इस स्थल को एक बड़ा पर्यटक स्थल बनवाने की व अन्य सुविधाएं दिलवाने की कोशिश की जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राशन की कालाबाजारी करते ग्रामीणों ने पकड़ा, डीलर पिकअप वैन के साथ गायब

Next Post

पिछले एक महीने में 4,000 रुपये तक सस्ते हुए ये स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट

Next Post
पिछले एक महीने में 4,000 रुपये तक सस्ते हुए ये स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट

पिछले एक महीने में 4,000 रुपये तक सस्ते हुए ये स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d