BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अन्न, दवाई व अन्य रोजमर्रा की चीजों का प्रयाप्त भंडार है, ना हो परेशान: अमित शाह

by bnnbharat.com
April 14, 2020
in समाचार
अन्न, दवाई व अन्य रोजमर्रा की चीजों का प्रयाप्त भंडार है, ना हो परेशान: अमित शाह

अन्न, दवाई व अन्य रोजमर्रा की चीजों का प्रयाप्त भंडार है, ना हो परेशान: अमित शाह

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जारी लॉकडाउन की अवधि को तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया है. जिसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं देश को आश्वस्त करता हूं कि देश में अन्न, दवाई व अन्य रोजमर्रा की चीजो का प्रयाप्त भंडार है, इसलिए किसी भी नागरिक को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है.

उन्होंने सभी लोगों से दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा. शाह ने इसे लेकर कई ट्वीट किए हैं. पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘आज जहां पूरा विश्व कोरोना वैश्विक महामारी से जूझ रहा है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की जनता ने इससे लड़ने में एक उदहारण प्रस्तुत किया है. सरकार द्वारा समय पर लिए गए सभी निर्णय और जनता की उसमें सहभागिता इसकी परिचायक हैं.’

Also Read This: … तो इस वजह से बढ़ाना पड़ा लॉकडाउन की अवधि को

दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोविड-19 को फैलने से रोकने व इसको समाप्त करने के लिए देशभर में किये गए लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने का निर्णय भारत और भारतवासियों के जीवन और उनकी रक्षा के लिए लिया गया निर्णय है. इसके लिए मैं प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.’

गृह मंत्री ने कहा कि आज केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं. उन्होंने कहा, ‘सभी प्रदेश सरकारें जिस प्रकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर कार्य कर रहीं हैं वह सचमुच प्रशंसनीय है. अब हमें इस समन्वय को और अधिक प्रगाढ़ करना है जिससे सभी नागरिक लॉकडाउन का अच्छे से पालन करें और किसी भी नागरिक को जरुरत की चीजों की समस्या भी ना हो.’

Also Read This: कोरोना से लड़ने के लिए लॉकडाउन में सख्‍ती जरूरी: हेमंत सोरेन

शाह ने देश को आश्वस्त किया कि किसी भी देशवासी को परेशान होने की जरुरत नहीं है. उन्होंने कहा, ‘देश के गृह मंत्री के नाते मैं जनता को पुनः आश्वस्त करता हूं कि देश में अन्न, दवाई व अन्य रोजमर्रा की चीजों का प्रयाप्त भंडार है, इसलिए किसी भी नागरिक को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. साथ ही संपन्न लोगों से निवेदन करता हूं कि आप आगे आकर आसपास रहने वाले गरीबों की सहायता करें.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

… तो इस वजह से बढ़ाना पड़ा लॉकडाउन की अवधि को

Next Post

3 मई तक सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

Next Post
3 मई तक सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

3 मई तक सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d