BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मोदी के नेतृत्व में क्षेत्रीय अखंडता से कोई समझौता नहीं: जेपी नड्डा

by bnnbharat.com
June 17, 2020
in समाचार
मोदी के नेतृत्व में क्षेत्रीय अखंडता से कोई समझौता नहीं: जेपी नड्डा
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की क्षेत्रीय अखंडता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये केरल जनसंवाद रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने पूर्वी लद्दाख की गलवन घाटी में भारत और चीन के बीच झड़प का जिक्र किया.

उन्होंने कहा कि सोमवार रात को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई. भारतीय सैनिकों ने इसका करारा जवाब दिया, लेकिन दुर्भाग्य से हमारे सैनिक शहीद हो गए.

उनकी शहादत के लिए मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और इस बात का आश्वासन दे सकता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की क्षेत्रीय अखंडता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अब हमारे पास राजनीतिक इच्छाशक्ति है और हमारी सेना किसी भी प्रतिकूल स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है.

पहले लॉकडाउन फिर अनलॉक पर सवाल उठाती रहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को कठघरे में खड़ा करते हुए जेपी नड्डा ने सीधे तौर पर देशहित के लिए उनकी सोच पर सवाल खड़ा किया.

नड्डा ने आरोप लगाया कि संकट के समय में भी राजनीति की सोनिया गांधी की यही सोच कारगिल के वक्त भी दिखी थी और कोरोना के काल में दिख रही है.

नड्डा ने कहा कि भाजपा लंबे समय तक विपक्ष में रही, लेकिन देशहित के मामले में हर वक्त तत्कालीन सरकार के साथ खड़ी रही. 1962, 1965, 1972 के युद्ध में भाजपा एकजुट होकर सरकार के साथ थी. लेकिन कारगिल के वक्त जब तत्कालीन प्रधानमंत्री ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी तो कांग्रेस उसमें शामिल नहीं हुई थी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गुटका थूकना व्यापारी को पड़ा भारी, पुलिस ने काटा चालान

Next Post

देश में कोरोना का टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 2003 मरीजों की मौत

Next Post
देश में कोरोना का टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 2003 मरीजों की मौत

देश में कोरोना का टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 2003 मरीजों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d