रांची: मुख्यमंत्री हेमंत ने रांची की कृतिका पांडे को राष्ट्रमंडल द्वारा वैश्विक पुरस्कार जीतने पर बधाई व शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर इस बात का घोतक है कि सभी क्षेत्रों में झारखंड की युवा महिलाएं और पुरुष अपनी प्रतिभा दिखा रहें हैं.
लघु कथा में मिला पुरस्कार-
रांची की कृतिका पांडे को कॉमनवेल्थ लघु कथा के लिए ओवर आल विनर घोषित किया गया है. राष्ट्रमंडल फाउंडेशन द्वारा आयोजित लघु कथा के लिए 49 राष्ट्रमंडल देशों के 5,107 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमें कृतिका ओवर आल विनर बनीं.

