BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उसे निखारने की जरूरत : आनंद पाठक

by bnnbharat.com
December 1, 2019
in Uncategorized
बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उसे निखारने की जरूरत : आनंद पाठक

बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उसे निखारने की जरूरत : आनंद पाठक

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: टाटा स्टील टेक्नीकल इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय टेक फेस्ट का शनिवार को समापन हो गया.
बर्मा माइंस स्थित टाटा स्टील टेक्नीकल इंस्टीट्यूट की ओर से संस्थान परिसर में दो दिवसीय टेक फेस्ट का समापन शनिवार को बड़े ही धूमधाम से हुआ.

इसमें विभिन्न स्कूल कॉलेज के बच्चों ने हिस्सा लिया. इस दौरान बच्चों ने विभिन्न मॉडल की प्रस्तुति के जरिए अपनी तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

टाटा स्टील टेक्नीकल इंस्टीट्यूट परिसर में आयोजित टेक फेस्ट में शहर के विभिन्न स्कूल और कॉलेज के बच्चों ने हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम का मकसद बच्चों की तकनीकी प्रतिभा को निखारना और उन्हें इसके लिए एक बेहतर मंच प्रदान करना है. इस दौरान बच्चों ने खूब मस्ती की और डांस भी किया.

टेक फेस्ट में शामिल होने आए स्कूल कॉलेज के शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को अपने अंदर की प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. इससे उन्हें प्रोत्साहन मिलता है.

इस टेक फेस्ट में एक छात्र ने होंडा के पुराने स्कूटर को इलेक्ट्रिक व्हीकल में बदला है. उसने बताया कि इसके जरिए हमारा मकसद कम कीमत में इलेक्ट्रिक कनवर्जन किट बनाना है. अभी यह स्कूटर दो लोगों का लोड ले सकता है और एक बार चार्ज पर 20 किलोमीटर चलेगा. उसने बताया कि इसमें अभी और सुधार की जरूरत है.

टाटा स्टील टेक्नीकल इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ प्रशासनिक पदाधिकारी आनंद पाठक ने कहा कि पिछले तीन साल से टेक फेस्ट हो रहा है. उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उसे निखारने की जरूरत है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हम सभी का प्रयास है कि शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न हो चुनाव : प्रशिक्षु आईएस

Next Post

नैंसी सहाय ने स्ट्रांग रूम और काउंटिंग सेंटर का किया निरीक्षण, प्लास्टिक ना उपयोग करने का किया आग्रह

Next Post
नैंसी सहाय ने स्ट्रांग रूम और काउंटिंग सेंटर का किया निरीक्षण, प्लास्टिक ना उपयोग करने का किया आग्रह

नैंसी सहाय ने स्ट्रांग रूम और काउंटिंग सेंटर का किया निरीक्षण, प्लास्टिक ना उपयोग करने का किया आग्रह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d