BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

कुकड़ू प्रखंड के एक स्कूल में पेयजल की सुविधा नहीं, शिक्षक और बच्चे बूंद- बूंद पानी के लिए होते हैं परेशान

by bnnbharat.com
February 25, 2020
in Uncategorized
कुकड़ू प्रखंड के एक स्कूल में पेयजल की सुविधा नहीं, शिक्षक और बच्चे बूंद- बूंद पानी के लिए होते हैं परेशान

कुकड़ू प्रखंड के एक स्कूल में पेयजल की सुविधा नहीं, शिक्षक और बच्चे बूंद- बूंद पानी के लिए होते हैं परेशान

Share on FacebookShare on Twitter

सरायकेला-खरसावां: एक ओर जहां केंद्र और राज्य सरकार बच्चों को शिक्षित करने को लेकर विभिन्न प्रकार की योजनाओं को चलाकर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा रही है. वहीं दूसरी ओर सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड के एक स्कूल में पेयजल की सुविधा नहीं होने के कारण स्कूल की रसोईया एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर मिड डे मील बना रही है.

हर दिन मिड डे मील के लिए रसोइया को संघर्ष करना पड़ता है. जनप्रतिनिधियों को इससे कोई लेना देना नहीं है ना ही सरकारी तंत्र इस दिशा में कभी कोई पहल करती नजर आ रही है. आलम यह है कि स्कूल के शिक्षक और बच्चे बूंद- बूंद पानी के लिए जद्दोजहद करते नजर आते हैं.

आपको बता दें कि इस सरकारी स्कूल में 40 से भी अधिक बच्चे वर्तमान में पढ़ रहे हैं और 15 दिनों के बाद भीषण गर्मी पड़नेवाली है, ऐसे में आप समझ सकते हैं कि आनेवाले दिनों में यहां के बच्चों को क्या परेशानी हो सकती है.

फिलहाल हम सरकार तक इस स्कूल की परेशानियों को पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं. साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी ध्यान आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द इस स्कूल की समस्या का निराकरण हो सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोतिहारी में ओले पड़ने के बाद बिछ गई बर्फ की चादर, लोग ले रहे हैं शिमला का आनंद

Next Post

दीपक प्रकाश के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

Next Post
दीपक प्रकाश के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

दीपक प्रकाश के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d