BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘मोदी से कोई बैर नहीं, नीतीश तेरी खैर नहीं’: लोजपा

by bnnbharat.com
October 3, 2020
in समाचार
‘मोदी से कोई बैर नहीं, नीतीश तेरी खैर नहीं’: लोजपा
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका हैं, लेकिन महागठबंधन से लेकर एनडीए के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है. ऐसे में सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि आज शाम को राम विलास पासवान की पार्टी लोजपा खुद को एनडीए से अलग होने का ऐलान कर सकती है. इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि लोजपा ने जेडीयू के उम्‍मीदवारों वाली 143 सीटों पर अकेले लड़ने का निर्णय किया है.

सूत्रों ने बताया कि आज शाम की बैठक के बाद लोजपा 56 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. जानकारी मिल रही है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से चिराग पासवान पांच बार मिल चुके हैं, लेकिन सीट बंटवारे को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई है. बीजेपी लोजपा को केवल 15 सीटें देना चाहती है, जबकि लोजपा 42 सीटें मांग रही है.

वहीं इस मामले में एनडीए की तीसरी पार्टी जेडीयू कह चुकी है कि उसका लोजपा से गठबंधन नहीं, बीजेपी अपने हिस्से से सीटें उसको दें. सूत्रों ने बताया कि जेडीयू और बीजेपी के बीच भी सीट बंटवारे को लेकर खटपट जारी है, क्‍योंकि जेडीयू अकेले बीजेपी से ज्यादा सीटों पर लड़ना चाहती है, लेकिन दोनों दलों में अभी तक सहमति नहीं बन पाई है.

हालांकि बताया जा रहा है कि अगर लोजपा ने ऐसा किया तो इससे जेडीयू और बीजेपी के बीच भी विवाद हो सकता है. सूत्रों ने बताया कि बिहार में एनडीए से अलग होने के बाद भीकेंद्र में लोजपा-बीजेपी गठबंधन जारी रहेगा और पासवान बने रहेंगे मंत्री.

इसके साथ ही गठबंधन टूटने से पहले लोजपा ने सभी तैयारी पूरी कर ली है. पार्टी की तरफ से प्रदेश में नया नारा भी तैयार कर लिया है, जोकि होगा – ‘मोदी से कोई बैर नहीं, नीतीश तेरी ख़ैर नहीं.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानें खसखस के करिश्माई फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

Next Post

बड़ा बदलाव: सड़क हादसे में मृत व्यक्तियों के परिजनों को कंपनी देगी जुर्माना

Next Post
बेकाबू हुई कार, दो बच्चों समेत चार को कुचला

बड़ा बदलाव: सड़क हादसे में मृत व्यक्तियों के परिजनों को कंपनी देगी जुर्माना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d