-
योगी आदित्यनाथ ने मनरेगा मजदूरों के खाते में भेजे 611 करोड़ रुपये
लखनऊ: कोरोना लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राज्यों के मनरेगा मजदूरों के लिए बड़ी मदद दी है.
Also Read This: COVID-19 से बचाव के लिए वोलेंटियर व डॉक्टरों से आगे आने की अपील
उन्होंने आज प्रदेश के 27.5 लाख मनरेगा मजदूरों के खाते में 611 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए है. सीएम ने लखनऊ से एक क्लिक के जरिए पैसे ट्रांसफर किए.
इस दौरान सीएम योगी प्रदेश के 75 जिलों के 75 मनरेगा मजदूरों से संवाद भी कर रहे हैं.
संवाद के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजदूरों का हाल जाना.
इसी दौरान उन्होंने मजदूरों से कहा कि आपको घबराने की कोई जरूर नहीं है. आप लोगों को तीन महीने का राशन-पानी मुफ्त में दिया जाएगा.

