BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस विधायकों में कोई नाराजगी नहीं, सभी सेवा कार्य में जुटे हैं-आरपीएन सिंह

by bnnbharat.com
January 14, 2021
in समाचार
कांग्रेस विधायकों में कोई नाराजगी नहीं, सभी सेवा कार्य में जुटे हैं-आरपीएन सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रांची पहुंचे

रांची:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कृषि काले कानून के विरोध में एवं पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर कल 15 जनवरी को  किसान अधिकार दिवस कार्यक्रम के तहत राजभवन मार्च में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी आरपीएन सिंह सेवा विमान से आज रांची पहुंच गए हैं,अपने तीन दिवसीय रांची प्रवास के दौरान आर पी एन सिंह कल की ऐतिहासिक रैली में शामिल होंगे एवं अन्य कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे करेंगे.

एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह कहा कि झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने अपने वायदे के मुताबिक किसानों का ऋण माफ किया. केंद्र में भी जब-जब कांग्रेस सरकार बनी किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी किया गया, यूपीए सरकार में 70 हजार करोड़ रुपये के ऋण माफ किये गये, लेकिन अब केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों के हित पर प्रहार किया है. जिसके खिलाफ किसानों का प्रजातांत्रिक तरीके से आंदोलन चल रहे है, पार्टी इसका समर्थन करती है. कुछ कांग्रेस विधायकों की नाराजगी के संबंध में पूछे गये सवाल के जवाब में आरपीएन सिंह ने इस तरह की खबर को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि पूरे एक साल में जनता के बीच कांग्रेस विधायकों ने जिस तरह सेवा का कार्य किया, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम होगी, लॉकडाउन में भी कांग्रेस विधायक अपने-अपने क्षेत्र में गरीब और जरूरतमंदों को सुविधा उपलब्ध कराने में लगे रहे. आरबीआई द्वारा झारखंड सरकार के खाते से 714 करोड़ रुपये काटे जाने के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को यह समझना चाहिए यह पैसा भाजपा का नहीं है, देश की जनता का है और झारखंड का भी हिस्सा है. केंद्र सरकार गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ सौतेलापन व्यवहार कर रही है, पार्टी इसके खिलाफ जोरदार तरीके से आवाज उठाएगी. रांची हवाई अड्डे पर स्वागत करने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉक्टर राजेश गुप्ता छोटू समेत अन्य नेताओं ने स्वागत किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मकर संक्रांति पर प्राचीन श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण

Next Post

उपायुक्त पहुंचे चास प्रखंड अंतर्गत कुम्हरी पंचायत स्थित चेचका धाम मंदिर में की पूजा अर्चना

Next Post
उपायुक्त पहुंचे आद्राकुड़ी पंचायत, गरीबों के बीच वितरण किया कंबल

उपायुक्त पहुंचे चास प्रखंड अंतर्गत कुम्हरी पंचायत स्थित चेचका धाम मंदिर में की पूजा अर्चना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d