BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में अभी पूर्ण लॉकडाउन लगाने जैसी स्थिति नहीं -वित्तमंत्री

by bnnbharat.com
April 16, 2021
in Uncategorized
केंद्र प्रवासियों को भी अगले छह महीने के लिए खाद्यान्न और चना उपलब्ध कराये ; डॉ रामेश्वर उरांव
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा है कि झारखंड में अब पूर्ण लॉकडाउन लगाने जैसी स्थिति नहीं है.  हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि संक्रमण से उत्पन्न परिस्थितियों को लेकर सख्तियां बढ़ायी जाएगी. 

डॉ. रामेश्वर उरांव ने अपने विधानसभा क्षेत्र लोहरदगा में जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों के समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने जीवन और जीविका पर जोर दिया. डॉ0 रामेश्वर उरांव ने लोहरदगा समारोह में कोविड-19 संक्रमण से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया. इस साल मंत्रीजी ने लोहरदगा रेफरल हॉस्पिटल में दो आइसोलेशन वार्ड, 18 वेंटिलेटर (6 वेंटिलेटर रांची कोविड सेंटर भेजा गया), 80 ऑक्सीजन सुविधा से लैस बेड उपलब्ध कराया है. वहीं आज 25 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने का आदेश हुआ. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 100 बेड आइसोलेशन सेंटर और चिरी में 40  आईसोलेशन बेड तैयार है, जो दो तीन दिन में चालू हो जाएगा. बैठक में अधिकारियों की ओर से बताया गया कि जिले में अभी 220 सक्रिय केस है.   उन्होंने अपनी विधायक निधि से 5लाख रुम्पये की राशि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए देने की घोषणा की. इस राशि से ऑक्सीजन सिलेंडर और अतिरिक्त बेड की व्यवस्था होगी. डॉ0 उरांव ने कहा कि कोरोना संक्रमण पर अंकुश को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

लोहरदगा में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार पूर्ण लॉकडाउन के पक्ष में अभी नहीं है. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी पूर्ण लॉकडाउन लगा था, इसका बहुत फायदा नहीं हुआ, आर्थिक गतिविधियां रूक गयी, लोग बेरोजगार हुए. सरकार के लिए जीवन बचाने के साथ ही जीविका को भी बचाने की चुनौतियां है.

डॉ0 उरांव ने कहा कि महाराष्ट्र समेत तमाम बड़े शहरों से प्रवासी श्रमिक वापस लौट रहे है, इन पर नजर रखने की जरुरत है. इनकी कोरोना जांच करायी जानी चाहिए और वे संक्रमित पाये जाते है, तो उन्हें आईसोलेशन में रखने की व्यवस्था होगी. प्रवासी श्रमिकों और ग्रामीण क्षेत्र में अन्य लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के सवाल के संबंध में डॉ0 उरांव ने कहा कि इस संबंध में वे ग्रामीण विकास मंत्री से भी बात करेंगे. वहीं उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी पूरी तरह से सजग और सतर्क रहने के अलावा कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए आवश्यक इंजेक्शन तथा दवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया. वित्तमंत्री ने यह भी कहा कि यदि रांची में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बेड की सुविधा में कमी हो रही है, तो लोहरदगा में भी तत्काल कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए अतिरिक्त बेड उपलब्ध करायी जा सकती है, रांची से लोहरदगा का रास्ता मात्र डेढ़ घंटे का है और वेंटिलेटर समेत अन्य सुविधा यहां उपलब्ध करायी जा सकती है.

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कल वहां मतदान होने वाला है, लेकिन रिजल्ट पहले से ही आउट है, मधुपुर में गठबंधन प्रत्याशी की जीत तय है.  यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने प्रदेश अध्यक्ष के हवाले से दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार सप्ताहांत लॉकडाउन की घोषणा करें -मोहनलाल अग्रवाल

Next Post

स्वास्थ्य विभाग में तीन आईएस को विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया

Next Post
स्वास्थ्य विभाग में तीन आईएस को विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया

स्वास्थ्य विभाग में तीन आईएस को विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d