रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करने के बाद नीचे बाजार स्थित सिया की चाय स्टॉल पर पहुंचे और यहां कुल्हड़ की चाय खुद भी पी और मौजूद लोगों को भी अपने हाथों से कुल्हड़ की चाय को थमाया. वो एक मुख्यमंत्री की तरह नहीं बिल्कुल सामान्य इंसान की तरह सहजता से खड़े होकर चाय पी रहे थे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आकर कुल्हड़ की चाय पीने का आनंद ही कुछ और है. उन्होंने यह भी कहा कि कुल्हड़ की चाय सभी लें.

