BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जल है तभी कल है, इसकी अहमियत हम सभी को समझने की जरूरतः उपायुक्त

by bnnbharat.com
October 3, 2020
in समाचार
जल है तभी कल है, इसकी अहमियत हम सभी को समझने की जरूरतः उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा जल जीवन मिशन रथ को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से जिले के सभी प्रखंडों व पंचायतों के लिए रवाना किया गया.

इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा जानकारी दी गयी कि इस योजना के तहत 2024 तक सरकार द्वारा जिले के ग्रामीण इलाकों में हर एक घर में पीने के पानी का कनेक्शन देगी. घरों तक पानी पहुंचाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा. इसके अंतर्गत जल संरक्षण जैसे विषयों पर भी काम किया जाएगा. योजना के तहत लोगों को घर पर ही पीने का साफ पानी मिलेगा.

इसी कड़ी में आज से जिले के सभी प्रखंडों में जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार और गांव-गांव जाकर जल जीवन मिशन के बारे में जानकारी दी जायेगी. सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2024 तक राज्य के सभी ग्रामीण परिवारों को कार्यरत नल से जल मुहैया कराया जाना है.

ग्राम पंचायत विकास योजना में जल के कार्यक्रमों में भागीदारी एवं सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी ग्राम पंचायत, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, जलसहिया एवं आमजनों को जल जीवन मिशन के विषय में समुचित जानकारी दी जाएगी. इसी उद्देश्य से विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत पंचायत व ग्राम स्तर पर जनजागरूकता के लिए 02 अक्टुवर से 15 अक्टूबर तक वृहत अभियान का आयोजन किया जाना है.

प्रचार वाहन के माध्यम से अभियान के तहत प्रचार-प्रसार की विभिन्न गतिविधियों द्वारा जन-जन तक जल जीवन मिशन का संदेश दिया जाना है, ताकि समुदाय के द्वारा इस अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया जा सके.

इस निमित ग्राम स्तर पर मुखिया, जलसहिया, आंगनबाड़ी सेविकाध्सहायिका, स्वास्थ्य सहिया एवं सुजल एवं स्वच्छ गांव का प्रशिक्षण प्राप्त स्वच्छताग्राही, स्वच्छता दूत, निगरानी समिति के सदस्य को विशेष कर अपना योगदान वीएपी तैयार करने में सुनिश्चित करेंगे. साथ ही पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के जिला समन्वयक कनीय अभियंता एवं सोशल मोबलाइजर वीएपी तैयार करने में पूर्ण जिम्मेदारी के साथ सहयोग करेंगे.

इसके अलावे कोविड -19 महामारी की स्थिति में गांवों में पानी की आपूर्ति और जल संरक्षण से संबंधित कार्यों को तुरंत शुरू किया जा रहा है, ताकि कुशल, अर्ध-कुशल प्रवासी श्रमिकों को आजीविका प्रदान करने के साथ-साथ ग्रामीण परिवारों को पीने योग्य पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार यादव, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, देवघर आनन्द कुमार सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, देवघर व मधुपुर से सुजीत त्रिवेदी, विजय कुमार, पंकज भूषण पाठक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, कनीय अभियंता एवं संबंधित विभाग के कर्मी आदि उपस्थित थे. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बापू के स्वस्थ भारत के सपने होंगे साकार, स्वास्थ्य कर्मी देंगे इसे आकार

Next Post

Breaking: कैबिनेट मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन

Next Post
Breaking: कैबिनेट मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन

Breaking: कैबिनेट मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d