BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना से मरने वाले लोगों का उच्च स्तरीय जांच हो एवं दोषियों पर हो कार्रवाई: पप्पू यादव

by bnnbharat.com
July 25, 2020
in Uncategorized
कोरोना से मरने वाले लोगों का उच्च स्तरीय जांच हो एवं दोषियों पर हो कार्रवाई: पप्पू यादव
Share on FacebookShare on Twitter
  • पीड़ित परिवार के साथ है जन अधिकार पार्टी

बेतिया: बेतिया पश्चिम चम्पारण जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव आज बेतिया के कोरोना वायरस से मरने वाले दोनों पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर उन्हें सांत्वना व आर्थिक मदद प्रदान की.

हरनाथ स्कूल काली बाग मोहल्ला निवासी नरेन्द्र नाथ बरनवाल जो कोविड-19 से पीड़ित थे. वे लगातार सभी को बता रहे थे कि वह कोविड-19 से पीड़ित हैं और वीडियो बनाकर वायरल कर रहे थे. लेकिन सरकार की लापरवाही के कारण उनकी मृत्यु हो गई.

राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव उनकी पत्नी दिव्या से मुलाकात कर उनका हालचाल जानें. साथ ही पार्टी की तरफ से तत्काल ₹30000 की आर्थिक मदद किये.

अध्यक्ष महोदय ने कहा कि हम दिव्या को अपनी छोटी बहन की तरह मानते हैं. हर परिस्थिति में हम दिव्या के साथ हैं. उन्होंने नरेंद्र नाथ बरनवाल के पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि जन अधिकार पार्टी इसकी उच्च स्तरीय से उच्च स्तरीय जांच कराएगा एवं दोषियों पर एफआईआर दर्ज जरूर होगा.

आइसोलेशन वार्ड में जो भी व्यक्ति भर्ती हो रहे है. वे वापस नहीं लौट रहे है. यह एक गंभीर चिंता की विषय है. वहीं स्थानीय सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके ही पार्टी के नगर अध्यक्ष कि कोरोना वायरस से मौत हो जाती है और जिस दिन प्रदेश अध्यक्ष आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करके लौटते हैं.

उसी रात्रि नगर अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता की मौत हो जाती है. भाजपा वाले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने ही पार्टी के कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि देते हैं. यह कितनी शर्म की बात है.

यह घटना भाजपा की चाल, चरित्र और चेहरा तो उजागर करती ही है. साथ ही नीतीश सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था की भी पोल खोलती है.

आपको बताते चले कि मित्रा चौक लादूराम गोला निवासी भाजपा मंडल नगर अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एडमिट थे.

इसके बाद कन्हैया गुप्ता का परिवार आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से लगातार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल से मुलाकात कर इलाज के लिए मदद मांग रहे थे. बता रहे थे उनका इलाज अस्पताल में अच्छे से नहीं हो रहा है. मरीज को वेंटिलेटर और ऑक्सीजन नहीं दिया गया. जिस कारण से कन्हैया गुप्ता की मृत्यु हो गई.

आज राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात उनका हालचाल जानें. साथ ही तत्काल पार्टी की तरफ से ₹50,000 की आर्थिक मदद भी किये.

कन्हैया गुप्ता के बेटे के पढ़ाई के लिए आगे भी आर्थिक मदद किया जाएगा. उनकी बेटी की शादी के लिए उनके परिवार को ₹1,00,000 मदद किया जाएगा. अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध जांच करने का आश्वासन भी दिए.उन्हेंने पीड़ित परिवार के साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहने का भी आश्वासन दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना से ग्रसित मरीजों के मनोरंजन हेतु भेंट की एलसीडी

Next Post

कानपुर संजीत हत्याकांड मामला: एएसपी सहित चार निलंबित

Next Post
कानपुर संजीत हत्याकांड मामला: एएसपी सहित चार निलंबित

कानपुर संजीत हत्याकांड मामला: एएसपी सहित चार निलंबित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d