BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

परीक्षार्थियों के लिए उचित प्रकाश की व्यवस्था हो: उपायुक्त

by bnnbharat.com
February 4, 2020
in समाचार
परीक्षार्थियों के लिए उचित प्रकाश की व्यवस्था हो: उपायुक्त

परीक्षार्थियों के लिए उचित प्रकाश की व्यवस्था हो: उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: आगामी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2020 एवं इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा 2020 जो आगामी 11 फरवरी 2020 से प्रारंभ होने वाली है सफल संचालन हेतु तैयारी बैठक उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में आज आईटीडीए भवन के सभागार में आयोजित किया गया.

बैठक में उपायुक्त ने केंद्रवार वर्ग-कक्ष, बेंच-डेस्क, सीसीटीवी, पेयजल व शौचालय सहित अन्य उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की. उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में परीक्षार्थियों के बैठने के लिए बेंच एवं डेस्क की सुविधा देने का निर्देश दिया.

इसी संबंध में उन्होंने कहा कि एक बेंच पर चार-पांच परीक्षार्थियों को न बिठाएं. साथ ही किसी भी हाल में परीक्षार्थियों को बरामदे या फर्श पर न बिठाने का निर्देश दिया.

बैठक में उपायुक्त ने सभी परीक्षा केंद्रों में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. विद्युत व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए उपायुक्त ने सभी परीक्षा केंद्रों में जेनरेटर की अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया. जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा में विद्युत संबंधी असुविधाओं का सामना न करना पड़े. उपायुक्त ने विद्यालयों में पेयजल व शौचालय पर चर्चा करते हुए कहा कि परीक्षार्थियों के लिए पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया.

बैठक में उपायुक्त ने परीक्षा केन्द्रों में वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक से ली तथा परीक्षा के दिन वीक्षकों को परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन न ले जाने का निर्देश जारी करने को कहा.

बैठक के क्रम में उपायुक्त ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2020 एवं इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा 2020 को सफलतापूर्वक एवं कदाचारमुक्त बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों द्वारा निगरानी रखने का निर्देश दिया. जिन परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी खराब हैं अथवा नहीं है वैसे परीक्षा केन्द्रों के सीसीटीवी कैमरा को जल्द से जल्द मरम्मत करवाने या अधिष्ठापित करने का निर्देश दिया. उन्होंने उपस्थित सभी केंद्राधीक्षकों को परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व परीक्षार्थियों को परीक्षा के नियमों के विषय में सचेत कराने को कहा.

उपायुक्त ने बताया आगामी 11 फरवरी से 28 फरवरी 2020 तक होने वाली मैट्रिक एवं इंटरमीडीएट की परीक्षा के लिए गुमला जिले में कुल 32 परीक्षा केंद्र बनाएं गए है.

बैठक में उपायुक्त शशि रंजन सहित जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेंद्र पाण्डेय, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (गुमला, भरनो), सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक व अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विकास पीडिया ’’एक बहुभाषी वनस्टॉप नॉलेज पोर्टल’’ है: रेणुका तिवारी

Next Post

विधायक ममता देवी ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Next Post
विधायक ममता देवी ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

विधायक ममता देवी ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d