BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जमशेदपुर को दहलाने की थी साजिश, 22 हथियार बरामद

by bnnbharat.com
April 10, 2021
in समाचार
जमशेदपुर को दहलाने की थी साजिश, 22 हथियार बरामद
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: जमशेदपुर की पुलिस टीम ने परसुडीह के गदरा और गोविंदपुर के गदरा इलाके में छापेमारी कर हथियारों के जखीरे के साथ 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

अब तक इनसे पूछताछ में कुल 22 हथियार बरामद किए गए है, जो 2008 के बाद शहर में बरामद नहीं किए गए थे. जितने भी अपराधी पकड़े गए है सभी के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज है.

अपराधियों ने मानगो में बड़े अपराध को अंजाम देने की योजना तैयार की थी. इनके टारगेट में अपराधी, ठेेकेदार, सफेदपोश और जमीन कारोबारी शामिल थे.

शहर में 2008 की तरह सीरियल क्राइम की तरह दहशत फैलाना था. शहर में सीरियल क्राइम के दौरान डाक्टर, इंजीनियर और कारोबारी की हत्या कर दी गई थी.

गिरफ्तार अपराधियों में रंजीत सरदार, प्रदीप सिंह, कृणाल गोस्वामी, रिंकू शीट, अमर ठाकुर उर्फ अमर बच्चा, साजन मिश्रा, अमरजीत पांडेय, आकाश महतो, बुद्धु सैनी और अन्य है. गिरोह ने मानगो के उलीडीह में पांच अप्रैल को स्क्रैप टाल संचालक मोती चंद्र गुप्ता पर फायरिंग की थी.

सिदगोड़ा में ऑटो चालक बबलू शर्मा की हत्या कर दी थी. सभी अपराधी मानगो के अमरनाथ सिंह गिरोह से जुड़े हुए है. गिरोह की जानकारी शनिवार शाम चार बजे कोल्हान डीआइजी राजीव रंजन सिंह पत्रकारों को देंगे.

मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी छात्र नेता टुनटुन सिंह की हत्या, उलीडीह में बस एजेंट सुरेद्र सिंह की हत्या समेत कई मामलों के आरोपित राजा शर्मा और उसके साथी गिरोह की टारगेट में था. राजा शर्मा कुछ माह पहले ही अपील बेल पर वह रिहा हुआ है.

मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र के सोनू टाल वाले की हत्या में उसे सजा हुई थी. मानगो और उलीडीह थाना में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है.

राजा शर्मा को आर्थिक मदद करने वाले मानगो के एक ठेकेदार का नाम भी अपराधियों ने पुलिस को बताएं है. जमीन की खरीद-बिक्री करने वाले विजय मंडल भी गिरोह की टारगेट में था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिश्ता हुआ शर्मसार: बच्ची के साथ फुफेरे भाई ने किया रेप, गिरफ्तार

Next Post

7 दिन का स्टॉक उपलब्ध कराए केंद्र: CM बघेल

Next Post
BJP ने एयरपोर्ट बनाने का काम भले न किया हो,  लेकिन बेचने का जरूर किया है: कांग्रेस

7 दिन का स्टॉक उपलब्ध कराए केंद्र: CM बघेल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d