देवेन्द्र सिंह पायक,
मऊरानीपुर: थाना लहचूरा के अंतर्गत ग्राम अक्सेव के मंदिर में मूर्ति रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी. तनाव की स्थिति की भनक लगते ही उप जिला अधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने थानाध्यक्ष लहचूरा को शालीनता पूर्वक मामले का हल निकालने को कहा था.
थाना अध्यक्ष ने दोनों पक्षों को बुलाकर दोनों की सहमति से 3 दिन पुराने विवाद को खत्म कर दिया. उसी मंदिर में एक और नए मंदिर का निर्माण होगा एवं मूर्ति स्थापित होगी.
ज्ञात हो कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकरण को जमकर हवा दी थी जिससे तनाव का माहौल पैदा हो गया था. पुलिस प्रशासन ने इस प्रकरण का पटाक्षेप होने के बाद राहत की सांस ली.

