BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में सुखद व संतोषप्रद बदलाव आया : सुधांशु त्रिवेदी

by bnnbharat.com
October 15, 2019
in समाचार
झारखंड में सुखद व संतोषप्रद बदलाव आया : सुधांशु त्रिवेदी

There was a pleasant and satisfactory change in Jharkhand - Sudhanshu Trivedi

Share on FacebookShare on Twitter

कर्मवीर,

रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि पिछले पांच वर्षाें में डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में झारखंड में सुखद और संतोषप्रद बदलाव आया है. राज्य में विकास के नये आयाम देखने को मिल रहे हैं. सुधांश त्रिवेदी मंगलवार को रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की इकाई की ओर से दुनिया के 163 देशों में गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों को लेकर तुलनात्मक अध्ययन किया गया, देश से 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं, वहीं सबसे खुशी की बात है कि गरीबी उन्मूलन के बहुआयामी सूचकांक में झारखंड सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा है.

उन्होंने कहा कि पूर्व में पूर्ण बहुमत की सरकार झारखंड में नहीं रहने के कारण विकास कार्याें पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ा था, लेकिन पांच वर्षाें में तेजी से विकास हुआ, कृषि के क्षेत्र में नाकारात्मक ग्रोथ खत्म होकर इस क्षेत्र का विकास दर 14 प्रतिशत से अधिक पहुंच गया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जहां गरीबी उन्मूलन को लेकर निरंतर प्रयासरत है, वहीं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीबों को बड़ी सहायता उपलब्ध करायी गयी. जबकि झारखंड सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क चूल्हा देने का काम किया और एक की जगह दो सिलेंडर देने का निर्णय लिया.

इस मौके पर मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि आज पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी का दौर है, इसके बावजूद यूपीए कार्यकाल में मंदी के दौरान विकास दर मात्र चार फीसदी के करीब था, वहीं मुद्रास्फीति की दर आठ प्रतिशत से अधिक थी, लेकिन आज तमाम मुश्किलों के बावजूद महंगाई नियंत्रण में है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ममता सरकार बंगाल में हो रहे हिंदुओं की निर्मम हत्या करवाना बंद करें : मनोज भुईंया

Next Post

मैथ्स की जीनियस Shakuntala Devi पर बनी फिल्म का टीजर हुआ रिलीज

Next Post
मैथ्स की जीनियस Shakuntala Devi पर बनी फिल्म का टीजर हुआ  रिलीज

मैथ्स की जीनियस Shakuntala Devi पर बनी फिल्म का टीजर हुआ रिलीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d