BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक समय था जब टीम नहीं, खुद के लिए खेलना चाहता था: लोकेश राहुल

by bnnbharat.com
June 15, 2020
in समाचार
एक समय था जब टीम नहीं, खुद के लिए खेलना चाहता था: लोकेश राहुल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज और विकेटकीपर लोकेश राहुल ने एक बड़ा खुलासा किया है. राहुल ने बताया कि उनके करियर में एक दौर ऐसा भी आया जब वो स्वार्थी हो गए थे और टीम से ज़्यादा खुद के बारे में सोचते थे.

बीते साल एक टीवी शो में महिलाओं को लेकर टिप्पणी करने के बाद जब राहुल को बैन झेलना पड़ा तो इससे उनकी खेल के प्रति सोच पूरी तरह से बदल गई, जिसका नतीज़ा ये हुआ कि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करने लगे.

राहुल ने कहा, मैंने 2019 के बाद अलग तरह से सोचना शुरू किया और मेरे अच्छे प्रदर्शन का काफी श्रेय इसी को जाता है. उस बैन और जो कुछ हुआ तो तब मैं स्वार्थी होना चाहता था और खुद के लिए खेलना चाहता था, लेकिन मैं नाकाम रहा.

इसलिए मैंने खुद से कहा कि मुझे वह सब करना चाहिए जो टीम मुझसे चाहती है. राहुल और हार्दिक पंड्या को ‘कॉफी विद करण कार्यक्रम में की गई टिप्पणियों के कारण कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी.

इसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें सस्पेंड कर दिया और उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच से ही वापस भारत बुला लिया गया. इस पर राहुल ने कहा बैन के बाद उन्हें अहसास हुआ कि क्रिकेटर का करियर कितना छोटा होता है और ऐसे में उन्होंने अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी शुरू की.

हम सभी जानते हैं कि हमारा करियर बहुत लंबा नहीं होता है. 2019 के बाद मुझे अहसास हुआ कि मेरे पास अभी 12 या 11 साल बचे हुए हैं.

मुझे अपना सारा समय और ऊर्जा एक अच्छा खिलाड़ी और टीम मैन बनने पर लगानी चाहिए. राहुल की सोच बदली और उनका भाग्य चमक गया और उन्होंने लिमिटेड ओवर क्रिकेट में न सिर्फ ऋषभ पंत की जगह विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला बल्कि वनडे और टी-20 में भी दमदार प्रदर्शन किया.

इस बदलाव को लेकर राहुल ने कहा सोच में बदलाव में वास्तव में मदद मिली और जब मैंने टीम के लिए अच्छा करने, एक चैंपियन टीम का हिस्सा बनने और मैच में अपने खेल से बदलाव लाने के बारे में सोचना शुरू किया तो इससे काफी दबाव भी हट गया.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

51 लाख प्रवासियों को मनरेगा के तहत मिला रोजगार: यूपी सरकार

Next Post

सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी विदाई, बांद्रा वाले घर पहुंचे सुशांत के पिता

Next Post
सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी विदाई, बांद्रा वाले घर पहुंचे सुशांत के पिता

सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी विदाई, बांद्रा वाले घर पहुंचे सुशांत के पिता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d