BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विदेशी और भारतीय कोचों के लिए 4 वर्ष का अनुबंध होगा

by bnnbharat.com
July 4, 2020
in Uncategorized
विदेशी और भारतीय कोचों के लिए 4 वर्ष का अनुबंध होगा

विदेशी और भारतीय कोचों के लिए 4 वर्ष का अनुबंध होगा

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: सरकार द्वारा ओलंपिक 2024 और 2028 पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है. यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ओलंपिक वाले एथलीट एक कोच के साथ लगातार प्रशिक्षित करने में समर्थ रहें. इस प्रकार अपने प्रदर्शन में सुधार करने की दिशा में लगातार काम करते रहें. इसे देखते हुए विदेशी और भारतीय कोचों को अब ओलंपिक चक्र के साथ ही चार वर्ष का अनुबंध प्रदान किया जाएगा.

इस निर्णय के संदर्भ में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, “कोच किसी भी देश की खेल पारिस्थितिकी तंत्र की रीढ़ होते हैं और हमारे विशिष्ट एथलीटों के लिए सही कोचिंग सुनिश्चित करना, ओलंपिक सहित सभी प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत की संभावनाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह निर्णय ओलंपिक 2024 और 2028 की तैयारी के लिए भारत की दीर्घकालिक रोडमैप का एक हिस्सा है. मुझे विश्वास है कि हमारे एथलीट इससे लाभान्वित होंगे.”

कोचों के लिए 4 वर्ष का अनुबंध, कोच के प्रदर्शन और संबंधित एनएसएफ की ओर से की गई सिफारिश के आधार पर दिया जाएगा. अनुबंध, हालांकि 4 वर्ष के लिए होगा, लेकिन इसकी वार्षिक समीक्षा की जाएगी. एक कोच के समग्र प्रदर्शन के आधार पर उसे बढ़ाया जाएगा, जिसका संकेत प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में एथलीटों के प्रदर्शन से प्राप्त होगा.

सरकार के निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर ध्रुव बत्रा ने कहा, “मैं इस फैसले का स्वागत करता हूं और खेल मंत्री, मंत्रालय और साई को धन्यवाद देता हूं. हाल ही में खेल मंत्री के साथ हुई बैठक में विभिन्न एनएसएफ के प्रतिनिधियों ने इस मुद्दे को उठाया था. विदेशी कोचों के लिए लंबी अवधि के अनुबंध का अनुरोध किया था. इस फैसले से एथलीटों को बड़े पैमाने पर सहायता मिलेगी, विशेष रूप से इस समय जब उन्हें कुछ महीनों के लिए मजबूरी में ब्रेक लेना पड़ा है. मौजूदा कोच इन एथलीटों को जानते हैं और वे उनका सही रूप से निर्माण करेंगे.”

डॉ बत्रा ने आगे कहा कि, “कोच को लगातार बदलने का मतलब है कि एक एथलीट को नए कोच के स्वभाव के साथ सामंजस्य बिठाना और इसी प्रकार से कोच के लिए भी एथलीट के स्वभाव के साथ सामंजस्य बिठाना. इससे प्रायः प्रदर्शन के स्तर पर बहुत फर्क पड़ता है. इस फैसले का सकारात्मक प्रभाव निश्चित रूप से 2022 के एशियाई खेलों और 2023 के विश्व चैंपियनशिप पर भी दिखाई देगा, जो 2014 के ओलंपिक के अग्रणी हैं. कोचों की निरंतरता के कारण निश्चित रूप से एथलीटों के प्रदर्शन में सुधार होगा और इससे भारत के लिए ज्यादा पदक सुनिश्चित होगा.”

इस बीच, टोक्यो 2020 ओलंपिक के आयोजन को स्थगित करके अगले वर्ष करने के मद्देनजर सभी विदेशी कोचों का अनुबंध 30 सितंबर, 2021 तक बढ़ा दिया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अवैध शराब और मोटरसाइकिल के साथ अपराधी गिरफ्तार

Next Post

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 2 की मौत

Next Post
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 2 की मौत

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 2 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d