श्योपुर: गृह विभाग म प्र शासन के निर्देशानुसार श्योपुर जिले की तहसील विजयपुर स्थित श्री छिमछिमा हनुमान मंदिर मेला जो कि 22/08/20 से 25/08/20 तक आयोजित किया जाना है, को प्रतिबंधित किया जाता है एवं निम्नानुसार आदेश प्रसारित किये जाते है.
जारी आदेश के अनुसार मंदिर प्रांगण में एक बार में 05 से अधिक दर्शनार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा. मुख्य रोड से मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की जायेगी. मंदिर परिसर की परिधि से 01 किलोमीटर के दायरे में भीड़ भाड़ इकट्ठा न हो और जिले के बाहर के दर्शनार्थियों के लिए पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

