BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बॉक्स ऑफिस पर होगी फिल्मों की महा भिड़ंत

by bnnbharat.com
February 20, 2021
in समाचार
बॉक्स ऑफिस पर होगी फिल्मों की महा भिड़ंत
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई:- साल 2020 किसी के लिए भी सही नहीं रहा. यह साल कई इंडस्ट्री के लिए नुकसानदेह रहा और इसमें एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री भी शामिल है. पिछले साल मार्च के बाद सिनेमा हॉल में कोई फिल्म रिलीज नहीं हो पाई और ज्यादातर फिल्मों को OTT प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज करना पड़ा, लेकिन 2021 की शुरुआत होते ही चीजें पटरी पर आती नजर आ रही हैं. जहां कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग शुरू हो गई है तो वहीं कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट (Release date) भी शामिल हो गई है. हालांकि इस साल कई बड़ी फिल्में एक साथ बॉक्स-ऑफिस (Box Office) पर भिड़ती भी नजर आएंगी.

हाल ही में फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि इस साल 5 बड़ी फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर एक-दूसरे से भिड़ेंगी.कुछ समय पहले खुलासा हुआ था कि सलमान खान-दिशा पाटनी स्टारर ‘राधे’ और जॉन अब्राहम की ‘सत्यमेव जयते 2’ एक ही दिन रिलीज होगी, लेकिन अब लगता है कि इस साल सिर्फ ये दो फिल्में ही एक-दूसरे से नहीं टकराएंगी बल्कि कुछ और फिल्मों की भिड़ंत भी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी. ‘राधे’ और ‘सत्यमेव जयते 2’ की तरह ‘बेलबॉटम’ और ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’, ‘शेरशाह’ और ‘मेजर’, ‘RRR’ और ‘मैदान’, ‘पृथ्वीराज’ और ‘जर्सी’ का भी बॉक्स-ऑफिस पर क्लैश होगा.

‘राधे’ और ‘सत्यमेव जयते 2’ ईद को, ‘बेलबॉटम’ और ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ 28 मई को, ‘शेरशाह’ और ‘मेजर’ 2 जुलाई को, ‘RRR’ और ‘मैदान’ दशहरा को और ‘पृथ्वीराज’ और ‘जर्सी’ दीवाली के दिन रिलीज होगी. इसके अलावा रणवीर सिंह की ’83’ और आयुष्मान खुराना की ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की रिलीज डेट भी सामने आई है. फिल्म ’83’ इस साल 4 जून को और ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ 9 जुलाई को रिलीज होगी. तो वहीं अमिताभ बच्चन की ‘झुंड’ 18 जून को और अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष स्टारर ‘अतरंगी रे’ 6 अगस्त को रिलीज होने वाली है. इसे आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे हैं.इसके अलावा तरण आदर्श ने कुछ और फिल्मों की रिलीज डेट का भी खुलासा किया है. रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म अगले साल 18 मार्च को रिलीज होगी. इसे लव रंजन डायरेक्ट कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म की शूटिंग दिल्ली में हो रही थी. फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है. यह रणबीर और श्रद्धा की साथ में पहली फिल्म है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एकदिवसीय कार्यशाला में उपायुक्त ने दिलाई सभी को जल शपथ

Next Post

किम कार्दशियन ने शादी के 7 साल बाद मांगा डिवोर्स

Next Post
किम कार्दशियन ने शादी के 7 साल बाद मांगा डिवोर्स

किम कार्दशियन ने शादी के 7 साल बाद मांगा डिवोर्स

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d