BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ऐसी वैश्विक मंदी आएगी जो पिछले 9 दशक में नहीं देखी गई: IMF

by bnnbharat.com
April 10, 2020
in समाचार
ऐसी वैश्विक मंदी आएगी जो पिछले 9 दशक में नहीं देखी गई: IMF

ऐसी वैश्विक मंदी आएगी जो पिछले 9 दशक में नहीं देखी गई: IMF

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए देशों द्वारा किए गए लॉकडाउन से दुनियाभर की अर्थव्यवस्था 1930 के दशक के ‘द ग्रेट डिप्रेशन’ (महामंदी) के बाद का सबसे बदतर दौर देखने वाली है. अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) ने यह चेतावनी दी है

आईएमएफ का मानना है कि 2020 का साल वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए काफी खराब रहने वाला है. आईएमएफ का अनुमान है कि इस साल वैश्विक अर्थव्यवस्था में 1930 के दशक की महामंदी के बाद की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी.

आईएमएफ की प्रबंध निदेशक (MD) क्रिस्टलीना जॉर्जिवा ने गुरुवार को कहा कि 2020 में दुनिया के 170 से अधिक देशों में प्रति व्यक्ति आय घटेगी.

गौरतलब है कि इसके पहले 1930 के दशक में दुनिया में महामंदी आई थी. कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था तबाह है. दुनियाभर की सरकारों ने करीब 8 लाख करोड़ डॉलर के राहत पैकेज दिए हैं, लेकिन यह काफी नहीं लग रहा.

जॉर्जिवा ने कहा कि दुनिया इस संकट की अवधि को लेकर असाधारण रूप से अनिश्चित है, लेकिन यह पहले ही साफ हो चुका है कि 2020 में वैश्विक वृद्धि दर में जोरदार गिरावट आएगी. उन्होंने कहा, ‘हमारा अनुमान है कि हम 1930 के दशक की महामंदी के बाद की सबसे बड़ी गिरावट देखेंगे.’

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जॉर्जिवा ने अगले सप्ताह होने वाली आईएमएफ और विश्व बैंक की बैठक से पहले ‘संकट से मुकाबला वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए प्राथमिकताओं’ विषय पर अपने संबोधन में कहा कि आज दुनिया ऐसे संकट से जूझ रही है, जो उसने पहले कभी नहीं देखा था. कोविड-19 ने हमारी आर्थिक और सामाजिक स्थिति को काफी तेजी से खराब किया है. ऐसा हमने पहले कभी नहीं देखा था.’

उन्होंने कहा कि इस संकट से उभरते हुए देशों और विकासशील देशों को सबसे ज्यादा चोट पहुंचेगी, जिन्हें सैकड़ों अरब डॉलर की विदेशी सहायता की जरूरत पड़ेगी.

उन्होंने कहा कि इस वायरस से लोगों की जान जा रही है और इससे मुकाबले के लिए लॉकडाउन करना पड़ा है, जिससे अरबों लोग प्रभावित हुए हैं. कुछ सप्ताह पहले सब सामान्य था, बच्चे स्कूल जा रहे थे, लोग काम पर जा रहे थे, हम परिवार और दोस्तों के साथ थे. लेकिन आज यह सब करने में जोखिम है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post

कोरोना के 134 एक्टिव मामले, 106 तबलीगी जमात से जुड़े: स्वास्थ्य मंत्री

Next Post
कोरोना के 134 एक्टिव मामले, 106 तबलीगी जमात से जुड़े: स्वास्थ्य मंत्री

कोरोना के 134 एक्टिव मामले, 106 तबलीगी जमात से जुड़े: स्वास्थ्य मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d