BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

नए साल में झारखंड की ब्यूरोक्रेशी में होगा फेरबदल, जूनियर IAS बन गए हैं कमिश्नर, सेक्रेट्री रैंक के बराबर होता है कमिश्नर का पोस्ट

by bnnbharat.com
January 1, 2020
in Uncategorized
नए साल में झारखंड की ब्यूरोक्रेशी में होगा फेरबदल, जूनियर IAS बन गए हैं कमिश्नर, सेक्रेट्री रैंक के बराबर होता है कमिश्नर का पोस्ट

नए साल में झारखंड की ब्यूरोक्रेशी में होगा फेरबदल, जूनियर IAS बन गए हैं कमिश्नर, सेक्रेट्री रैंक के बराबर होता है कमिश्नर का पोस्ट

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड ब्यूरोक्रेशी में ऐसा पहली बार हुआ है कि जूनियर आइएएस अफसर को कमिश्नर(प्रमंडलीय आयुक्त) बना दिया गया. वह भी एक ही नहीं चारों प्रमंडल में. कोल्हान, संताल परगना, नॉर्थ छोटानागपुर और साउथ छोटानागपुर में विशेष सचिव रैंक के अफसरों को कमिश्नर पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है. जबकि कमिश्नर का पद सचिव रैंक के बराबर का होता है. सिर्फ पलामू प्रमंडल के कमिश्नर मनोज कुमार झा सचिव रैंक के अफसर हैं. वहीं अरविंद कुमार नार्थ छोटानागपुर के साथ संताल परगना के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार में हैं.

16 साल की सेवा के बाद सचिव रैंक में होता है प्रमोशन

किसी भी आइएएस की सेवा के 16 साल बाद सचिव रैंक में प्रोन्नति होती है. लेकिन फिलहाल चारों प्रमंडल के कमिश्नर विशेष सचिव रैंक के ही हैं. इन अफसरों को 2004 से 2005 के बीच राज्य सेवा से आइएएस संवर्ग में प्रोन्नति मिली है. इस हिसाब से इनकी सेवा फिलहाल 14 से 15 साल के बीच की है. खास यह है कि ये अफसर सचिव रैंक तक पहुंचने से पहले ही रिटायर भी हो जाएंगे.

वेतनमान में भी है अंतर

विशेष सचिव का वेतनमान 118500 से 214100 है. जबकि सचिव रैंक के अफसरों का वेतनमान 144200 से 218200 रुपए होता है. खास कर राज्य सेवा से आइएएस संवर्ग में प्रमोट हुए 29 अफसर अब तक विशेष सचिव रैंक के हैं. जबकि राज्य सेवा से आइएएस संवर्ग में प्रोन्नति पाए सिर्फ दो अफसर ब्रजमोहन कुमार और मनोज कुमार झा ही सचिव रैंक के हैं.

जानिए कौन अफसर बन गए कमिश्नर

नाम बैच किस प्रमंडल के कमिश्नर कब होंगे रिटायर
       
अरविंद कुमार 2005 नॉर्थ छोटानागपुर व संताल 31-05-2020
वीरेंद्र भूषण 2005 कोल्हान 31-05-2021
विनोद कुमार 2005 दक्षिणी छोटानागपुर 30-06-2020

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CDS पर बड़ी जिम्मेदारियां हैं, यह एक महत्वपूर्ण कदम: पीएम मोदी

Next Post

सेना प्रमुख नरवणे ने कहा, मानवाधिकारों और चीन बॉर्डर पर रहेगा खास ध्यान

Next Post
सेना प्रमुख नरवणे ने कहा, मानवाधिकारों और चीन बॉर्डर पर रहेगा खास ध्यान

सेना प्रमुख नरवणे ने कहा, मानवाधिकारों और चीन बॉर्डर पर रहेगा खास ध्यान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d