BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रातू रोड में शिव-पार्वती जयमाला समारोह होगा

by bnnbharat.com
March 10, 2021
in समाचार
रातू रोड में शिव-पार्वती जयमाला समारोह होगा
Share on FacebookShare on Twitter

कोविड को लेकर रातू रोड से इस बार नहीं निकलेगी शिव बारात

श्रीश्री शिव बारात आयोजन समिति ने शुरू की अनुष्ठान की तैयारी

रांची; श्रीश्री शिव बारात आयोजन समिति की ओर से महाशिवरात्रि पर 11 मार्च को शिव- पार्वती जयमाला समारोह का आयोजन किया जाएगा. समिति की ओर से कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर इस बार रातू रोड के श्रीकृष्णनगर कॉलोनी से सरकार के गाइड लाइन के मुताबिक शिव बारात नहीं निकाली जाएगी. कमेटी पिछले 20 साल से शिव बारात निकालती रही है. समिति के अध्यक्ष जगदीश बजाज, आरआर स्पोर्टिंग क्लब के संरक्षक विक्की यादव, समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नवीन पपनेजा, सत्येंद्र तिवारी, सचिव शैलेंद्र कुमार, संरक्षक सुनीता देवी एवं नीरज जायसवाल ने मंगलवार को रातू रोड के न्यू मार्केट में होटल कृष्णा इन में पत्रकारों को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शिवरात्रि पर कई अनुष्ठान होंगे. रातू रोड आर्यपुरी स्टाफ क्वार्टर स्थित पंचदेव मंदिर में सुबह पांच बजे से महारूद्राभिषेक एवं शृंगार होगा. इसमें समिति के सभी सदस्य शामिल होंगे. रातू रोड स्थित श्री दुर्गा मंदिर में शाम पांच बजे से शिव-पार्वती के स्वरूप की मनोहारी प्रस्तुति होगी. इस क्रम में शिव-पार्वती जयमाला समारोह होगा. इसके बाद कलाकार भजन प्रस्तुत कर भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाएंगे. पूजा-अर्चना के बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण होगा. उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर कमेटी का गठन कर तैयारी शुरू कर दी गयी है.

संरक्षक मंडल में सूरजभान सिंह, रमेश सिंह, हरविंदर सिंह बेदी, विक्की यादव, सुनीता देवी, महेंद्र यादव, बिंदूभूषण दूबे, संजीव चौधरी, डॉ अजय छाबड़ा, लाल चिंतामिण शाहदेव शामिल हैं. अध्यक्ष जगदीश बजाज एवं राहुल यादव, कार्यकारी अध्यक्ष नवीन पपनेजा, उपाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी, बिजू वर्मा, नीरज जायसवाल, सचिव शैलेंद्र कुमार शैलू, सह सचिव राकेश अरोड़ा, राहुल झांवर, महामंत्री हीरालाल पपनेजा, अनिल गुप्ता, गौरव गिरधर, कोषाध्यक्ष रोहित यादव, रवि अरोड़ा, संजय अरोड़ा, बारात संयोजक सुजीत सिंह, शंकर प्रसाद, बारात प्रभारी बच्चन झा, गौरव, अशोक बजाज, मीडिया प्रभारी विवेक राज गुप्ता, शनि पपनेजा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेयजल स्वच्छता मंत्री के बयान से हंगामा- बीजेपी विधायक ने मंत्री से मांगा त्यागपत्र संसदीय कार्यमंत्री ने स्थिति को संभाला

Next Post

गलती से बच्चे ने पी लिया जहर, पर बच गया गया

Next Post
गलती से बच्चे ने पी लिया जहर, पर बच गया गया

गलती से बच्चे ने पी लिया जहर, पर बच गया गया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d