BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जल्द ही राज्य में ट्राइबल यूनिवर्सिटी खोलने की पहल होगी: हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
January 5, 2020
in समाचार
जल्द ही राज्य में ट्राइबल यूनिवर्सिटी खोलने की पहल होगी: हेमंत सोरेन

जल्द ही राज्य में ट्राइबल यूनिवर्सिटी खोलने की पहल होगी: हेमंत सोरेन

Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: राजभवन दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समाज के प्रबुद्ध नागरिकगण एवं मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत की. उन्होंने सबको नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे लोगों विश्वास को टूटने नहीं देंगे.

उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उपराजधानी दुमका पहुंचे है, यह उनकी कर्मभूमि है और आप सभी को विश्वास दिलाते है कि वे अपनी कर्मभूमि की सेवा पूरे मान सम्मान के साथ करेंगे.

उन्होंने यह भी विश्वास दिलाता कि उनकी सभी बातों को सरकार सुनेगी तथा आपकी परेशानियों को दूर करने का कार्य करेगी.

बुके की जगह बुक देकर स्वागत करने की परंपरा शुरू की जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी से उन्होंने अपील किया है कि बुके की जगह बुक देकर स्वागत करने की परंपरा शुरू की जाए.

उन्होंने कहा कि जो भी पुस्तक उन्हें भेंट करते हैं उसमें अपने नाम के साथ दो लाइन अवश्य लिखें ताकि उस पुस्तक को पढ़ने वाले को आपके भी बारे में पता चल सके. इन सभी किताबों के लिए एक पुस्तकालय खोलने की उनकी इच्छा है. कई लोगों ने पुराने किताबों को भी भेंट स्वरूप देने की इच्छा ज़ाहिर की है. कई लोग पैसे के अभाव में पढ़ाई नहीं कर पाते पुस्तक नहीं खरीद पाते वैसे लोगों के लिए यह पुस्तकालय काफी हितकारी साबित होगा.

किसानों का विशेष ख्याल सरकार रखेगी

हेमंत सोरेन ने कहा कि किसानों का विशेष ख्याल सरकार रखेगी. हरी सब्जियों को रखने की बेहतर व्यवस्था होगी ताकि किसानों को सब्जियां औने पौने दाम पर नहीं बेचना पड़े.

हरी सब्जियों को रखने की बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों को बहुत ही कम कीमत पर अपनी सब्जियां बेचने पड़ती है.

शिक्षा, स्वास्थ, नारी सशक्तिकरण पर विशेष कार्य किया जाएगा

शिक्षा, स्वास्थ, नारी सशक्तिकरण पर विशेष कार्य किया जाएगा. सरकार बहुत जल्द इन सभी क्षेत्रों में कार्य करना प्रारंभ कर देगी. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द केंद्र सरकार मानव संसाधन से राज्य में ट्राइबल यूनिवर्सिटी खोलने की मांग रखूंगा.

विकास के पथ पर ले जाने के लिए आम जन का सहयोग जरूरी

राज्य को विकास के पथ पर ले जाने के लिए सरकार को आम जन का सहयोग मिलेगा. सभी वर्ग मिलकर राज्य को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे. मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के संबंध में कहा कि हमारे पिछले कार्यकाल में भी सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए योजना प्रारंभ की गई थी. पत्रकार भी पहले एक नागरिक हैं उसे बाद ही वे पत्रकार हैं. सरकार को समाज के हर वर्ग की चिंता है. हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनायी जाएंगी.

भ्रष्टाचार से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार स्वच्छ और पारदर्शी शासन व्यवस्था देगी. भ्रष्टाचार से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

पंचायत, प्रखंड, जिला से लेकर राज्य तक कहीं भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सरकार की तीसरी आंख हर गतिविधि पर नजर रखेगी. भ्रष्टाचार करने वाले लोगों को सरकार जेल का रास्ता दिखाएगी.

पगला बाबा मंदिर एवं दिशोम मांझी थान में पूजा अर्चना की

मुख्यमंत्री ने आज अहले सुबह दुमका के पगला बाबा मंदिर एवं दिशोम मांझी थान में विधिवत रूप से पूजा अर्चना की एवं प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्याज के दामों में गिरावट, आलू,टमाटर के बढ़े दाम

Next Post

शिक्षा राजनीति का हिस्सा होनी चाहिए: केजरीवाल

Next Post
शिक्षा राजनीति का हिस्सा होनी चाहिए: केजरीवाल

शिक्षा राजनीति का हिस्सा होनी चाहिए: केजरीवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d