BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक ही समय में होंगे लगभग 65 लंबित उपचुनाव: चुनाव आयोग

by bnnbharat.com
September 5, 2020
in समाचार
एक ही समय में होंगे लगभग 65 लंबित उपचुनाव: चुनाव आयोग
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा की एक सीट और 15 राज्यों में विधानसभाओं की 64 सीटों पर लंबित उपचुनाव तथा बिहार विधानसभा चुनाव ”लगभग एक ही समय” पर होंगे.

आयोग ने कहा कि बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है और चुनाव इस तारीख से पहले कराये जाने की जरूरत है. राज्य में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है. वहीं, कुछ राजनीतिक दल कोविड-19 महामारी के चलते ये चुनाव टालने की मांग कर रहे हैं.

चुनाव आयोग सूत्रों ने कहा कि इन चुनावों को अक्टूबर-नवंबर में कभी भी कराये जाने की संभावना है. अन्य राज्यों में विधानसभाओं की 64 रिक्त सीटों में से मध्य प्रदेश में 27 सीटें हैं. इनमें से ज्यादातर सीटें भाजपा में शामिल होने के लिये कांग्रेस के बागी विधायकों के पार्टी और विधानसभा से इस्तीफा देने से रिक्त हुई हैं.

आयोग के एक बयान में कहा गया है, ”इन्हें (चुनाव एवं उपचुनावों को) एक साथ कराने का एक बड़ा कारण केंद्रीय बलों के आवागमन में सुगमता और साजो-सामान से जुड़े मुद्दे हैं. ”

इसमें कहा गया है, ”बिहार में विधानसभा चुनाव भी होने हैं, इस बात पर विचार करते हुए और इसकी प्रक्रिया 29 नवंबर 2020 से पहले पूरा करने की जरूरत को लेकर, आयोग ने यह सभी 65 उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव लगभग एक ही समय कराने का फैसला किया है..बिहार विधानसभा चुनाव और इन सभी उपचुनावों के कार्यक्रम की घोषणा आयोग द्वारा उपयुक्त समय पर की जाएगी.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डिजिटल कौशल को अपग्रेड और अपडेट करें शिक्षक- राष्ट्रपति

Next Post

मछली पकड़ने गये युवक का 30 घंटे बाद मिला शव

Next Post
मछली पकड़ने गये युवक का 30 घंटे बाद मिला शव

मछली पकड़ने गये युवक का 30 घंटे बाद मिला शव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d