BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वैक्सीन बनाने की रफ्तार होगी और अधिक, एक महीने में बनेंगे 140 मिलियन डोज

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in समाचार
कोरोना वैक्सीन लगने के बाद बुजुर्गों की मौत में बड़ी कमी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण की बेकाबू होती हुई रफ्तार को देखते हुए भारत में कोविड वैक्सीन के उत्पादन को अगस्त तक दोगुना से भी अधिक यानि 140 मिलियन तक किया जा सकता है. भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग और सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के अधिकारियों ने प्रधाममंत्री को दिए एक प्रेजेंटेशन में ये जानकारी दी है.

अधिकारियों ने दावा किया कि वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया में सरकार के सहयोग से सीरम इंस्टिट्यूट और भारत बायोटेक मिलकर इस लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं. वर्तमान में पूना स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया एक माह में कोविशील्ड के 60 मिलियन डोज बना रहा है, जबकि भारत बायोटेक 4 मिलियन कोवैक्सीन का उत्पादन कर रहा है.

इस वक्त पूरा देश कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चपेट में है. रोजाना सामने आने वाले नए संक्रमित मरीजों की संख्या हाल ही में 1 लाख के आंकडे को छू चुकी है. महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक का ये सबसे बड़ा आंकडा है. देश में कोरोना की दूसरी लहर को लेकर बने हालात और राज्यों में में टीकाकरण अभियान की स्थिति को लेकर प्रधाममंत्री गुरूवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे.

पूणे स्थित सीरम इंट्टीट्यूट ने फरवरी तक एक माह में 100 मिलियन वैक्सीन बनाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन वह 60 मिलियन डोज ही बना पा रहा है. पूरे देश में हो रहे कोविड संक्रमण के आधे से ज्यादा प्रकरण महाराष्ट्र से आ रहे हैं.

ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने पेशकश की है कि यदि भारत बायोटेक वैक्सीन बनाने की तकनीक राज्य सरकार के स्वामित्व वाली हैफकिन बायो फार्मासिटिकल्स से साझा करता है तो ये कंपनी वैक्सीन का निर्माण कर सकती है. इसके अलावा राज्य सरकार ने वैक्सीन निर्माता कंपनी को उसके बॉटलिंग प्लांट के इस्तेमाल की पेशकश भी की है.

भारतीय कंपनी डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेटरिज द्वारा बनाई जाने वाली वैक्सीन भी लगभग फाइनल अप्रूवल के प्रोसेस में है. रूस के सहयोग से स्पूतनिक-वी नाम की वैक्सीन बनाने वाली इस कंपनी को अपने उत्पाद के संबंध में ज्यादा जानकारी देने को कहा गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CM शिवराज 24 घंटे के लिए करेंगे ‘स्वास्थ्य आग्रह’

Next Post

शहीदों के परिजन को मिलेगी 80 लाख की आर्थिक सहायता: CM बघेल

Next Post
शहीदों के परिजन को मिलेगी 80 लाख की आर्थिक सहायता: CM बघेल

शहीदों के परिजन को मिलेगी 80 लाख की आर्थिक सहायता: CM बघेल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d