BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में खाद्य सामग्रियों की कोई दिक्कत नहीं होगी, घबराने की जरुरत नहीं: मुख्य सचिव

by bnnbharat.com
March 25, 2020
in Uncategorized
झारखंड में खाद्य सामग्रियों की कोई दिक्कत नहीं होगी, घबराने की जरुरत नहीं: मुख्य सचिव

झारखंड में खाद्य सामग्रियों की कोई दिक्कत नहीं होगी, घबराने की जरुरत नहीं: मुख्य सचिव

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी ने आज सूचना भवन में स्थापित राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने टोल फ्री नंबर 181 पर आने वाले कॉल से संबंधित जानकारी ली. मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार लोगों के मदद के लिए कृत संकल्पित है. सरकार गरीबों के मदद के लिए उन तक आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाने का कार्य कर रही है. साथ ही उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि वे वैसे गरीब लोग जो आपके आस पड़ोस में हैं उनका आपसे जो बन पड़े मदद करें.

मुख्य सचिव ने कहा कि कई अन्य राज्यों से मजदूरों के फंसे होने के मामले सामने आ रहे है. इसके लिए राज्य सरकार द्वारा संबंधित राज्य सरकार से संपर्क स्थापित कर उन मजदूरों के रहने एवं खाने की व्यवस्था की जा रही है. मुख्य सचिव ने कहा कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है राज्य सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री उपलब्ध है जो कई दिनों तक चल सकती है. सरकार द्वारा खाद्य सामग्रियों की होम डिलीवरी के भी उपाय किए जा रहे हैं.

Also Read This:- नौका पर सवार होकर आई मां दुर्गा, करेंगी सब महामारियों का नाश

निरीक्षण के क्रम में मुख्य सचिव को बताया गया कि राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण कक्ष में 3 शिफ्ट में रोस्टर लगाकर कार्य किया जा रहा जिससे 24 घंटे यहां एक डॉक्टर, एक प्रशासन एवं एक पुलिस के आला अधिकारी उपस्थित रहते है. जो विशेषज्ञ के रूप में कार्य कर रहे हैं साथ ही संबंधित मामले के लिए कार्रवाई भी कर रहे है. नियंत्रण कक्ष में 40 लोगों की कंप्लायंस टीम भी रोस्टर ड्यूटी के अनुसार कार्य कर रही है जो 24 घंटे आने वाले प्रत्येक कॉल की मोनेटरिंग कर रहे है एवं संबंधित मामले को त्वरित रूप से संबंधित विभाग एवं संबंधित जिलो को सूचित किया जा रहा है एवं उससे संबंधित किये गए कार्रवाई की भी ट्रैकिंग एवं मॉनिटरिंग भी किया जा रही है.

Also Read This: अगले 20 घंटे भारत के लिए भारी, ICMR की चेतावनी 

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव रमाकांत सिंह, निदेशक राजीव लोचन बख्शी, रोस्टर ड्यूटी के अनुसार राज्य सरकार के 3 पदाधिकारी राजकुमार उपाध्यक्ष आरआरडीए, डॉक्टर लक्ष्मण लाल, निदेशक, चिकित्सा शिक्षा, अविनाश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, जैप 2, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची वासियों की सुरक्षा और सहायता के लिए  पुलिस 24 घंटे तैयार: एसएसपी 

Next Post

गुरुद्वारे में घुसकर बंदूकधारी ने की गोलीबारी, 11 की मौत

Next Post
गुरुद्वारे में घुसकर बंदूकधारी ने की गोलीबारी, 11 की मौत

गुरुद्वारे में घुसकर बंदूकधारी ने की गोलीबारी, 11 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d