रांची: झारखंड के विभिन्न हिस्सों में 29 जनवरी को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि पलामू और उत्तरी छोटानागपुर के कुछ जिलों में बुधवार को बारिश होगी, वहीं 30 और 31 जनवरी को मौसम शुष्क बना रहेगा, वहीं 1 फरवरी को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुये कहा है कि राज्य के कई इलाकों में आज बारिश हो सकती है. विभाग के अनुसार पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जिले में गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. विभाग ने कहा है कि 30 और 31जनवरी को मौसम शुष्क रह सकता है. बारिश के बाद इन इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार भी जतायें गये हैं.

