BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इन 3 राज्यों पर है सबसे ज्यादा कोरोना का पहरा, तेजी से बढ़ रहे मामले…

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
स्पेशल आरटी पीसीआर में 321, ट्रू-नाट में 20 का लिया सैंपल
Share on FacebookShare on Twitter

रांची/पटना/यूपी: कोरोना वायरस ने बीते कुछ दिनों में भारत में जिस तरह से अपने पैर फैलाए हैं, उसने हर किसी का ध्यान खींचा है. वायरस कितनी तेजी से फैल रहा है, इसको परखने के कई पैमाने हैं जिनमें से एक रिप्रोडक्शन नंबर्स (R) हैं.

इसके अनुसार, ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में सबसे तेज़ी से कोरोना वायरस अपने पैर फैला रहा है.  

करीब दो हफ्तों तक कोरोना के आंकड़ों को ट्रैक करने के बाद ये पता चलता है कि उत्तर प्रदेश में रिप्रोडक्शन नंबर 2.14, झारखंड में 2.13 और बिहार में 2.09 है. यानी इस जगह पर एक व्यक्ति औसतन इतने लोगों को संक्रमित कर रहा है. आंकड़ों के अनुसार, यूपी में अगर एक व्यक्ति को कोरोना हो रहा है, तो वह 2.14 लोगों को संक्रमण फैला रहा है. 

अगर R वैल्यू एक से अधिक है, तो वायरस तेज़ी से फैल सकता है और कम है तो ये काबू में हो सकता है. इस वक्त देश में R वैल्यू का औसत 1.32 है, यानी यूपी-झारखंड और बिहार राष्ट्रीय औसत से भी आगे चल रहे हैं. 

चेन्नई के मैथमैटिकल साइंस इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर सिन्हा के मुताबिक, भारत में अभी जो R वैल्यू (1.3) है, वो पिछले साल मार्च (1.92) और अप्रैल (1.53) के मुकाबले कम ही है. पिछले साल अप्रैल के बीच में भारत में ये घटकर 1.29 तक पहुंच गई थी. 

अगर साप्ताहिक औसत को देखें, तो इस वक्त यूपी में हर दिन 3000 केस दर्ज हो रहे हैं, जबकि मार्च में ये आंकड़ा 105 तक ही था. ऐसे ही झारखंड के साथ है, जहां पर इस वक्त 870 केस प्रतिदिन आ रहे हैं, जो वहीं पिछले महीने सिर्फ 45 केस का औसत था. बिहार में इस वक्त 732 केस हर रोज़ आ रहे हैं, मार्च में ये आंकड़ा 31 केस का था यानी एक महीने में 24 गुना मामले बढ़ गए हैं.

तीनों ही राज्यों का आंकड़ा दिखाता है, कि यहां पर R-वैल्यू फिर लॉकडाउन की शुरुआत वाली जगह पहुंच रहा है. पिछले साल लॉकडाउन की शुरुआत के वक्त जैसे मामले फैल रहे थे, अब वही रफ्तार आती दिख रही है. जब 2020 में लॉकडाउन को बढ़ाया गया, तो मामलों में कमी देखी गई थी. 

इन तीन राज्यों से हटकर अगर पूरे देश का आंकड़ा देखें, तो सात अप्रैल तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में 36 में से 26 राज्य या केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां पर रिप्रोडक्शन वैल्यू 1 से अधिक है. इनमें पश्चिम बंगाल (1.84) और नई दिल्ली (1.69) भी शामिल हैं. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महाराष्ट्र ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को दी गई कोविड वैक्सीन

Next Post

बड़ी कामयाबी: बाबूलाल के बेटे समेत 20 लोगों की हत्या में शामिल हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

Next Post
पुलिस के वेश में हथियार के बल पर अवैध वसूली करने वाला एक फर्जी पुलिसकर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार

बड़ी कामयाबी: बाबूलाल के बेटे समेत 20 लोगों की हत्या में शामिल हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d