BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

1 फरवरी से होने वाले हैं ये 5 बड़े बदलाव, जेब पर होगा सीधा असर

by bnnbharat.com
January 27, 2021
in समाचार
1 फरवरी से होने वाले हैं ये 5 बड़े बदलाव, जेब पर होगा सीधा असर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: एक फरवरी 2021 से कई बदलाव होने जा रहे हैं. इसमें सबसे महत्वपूर्ण ये कि एक फरवरी को आम बजट पेश होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करेंगी. बजट में कई बड़ी घोषणाएं होंगी, जिनका सीधा असर हमारी आपकी जेब पर पड़ेगा. इसलिए आपको भी इनके बारे में जानना बेहद जरूरी है. बजट के अलावा भी ऐसे कई बदलाव हैं जो 1 फरवरी से होने जा रहे हैं. आइये जानते हैं उन बदलावों के बारे में…

1. 1 फरवरी को बदलेंगे सिलेंडर के दाम

आपको बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां रसोई गैस सिलेंडर और कामर्शियल सिलेंडर के दाम तय करती हैं. इस हिसाब से 1 फरवरी को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होगा. हालांकि, जनवरी में कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए थे. बता दें कि बीते साल दिसंबर में 2 बार रसोई गैस की कीमतें बढ़ चुकी हैं.

2. इस ATM से नहीं निकाल पाएंगे कैश

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहक हैं तो जान लीजिए कि एक फरवरी से PNB एटीएम से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव करने जा रहा है. पीएनबी ने देशभर में बढ़ते एटीएम ( ATM) फ्रॉड को रोकने के लिए बड़ा सराहनीय कदम उठाया है. अगर आपका भी पीएनबी में बैंक खाता है तो ये आपके लिए काम की खबर है. 1 फरवरी से पीएनबी ग्राहक गैर ईएमवी (EMV) एटीएम मशीनों से पैसे नहीं निकाल पाएंगे.

3. शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

Air India Express ने नई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का ऐलान किया है. Air India Express फरवरी से 27 मार्च 2021 के दौरान त्रिची और सिंगापुर के बीच रोजाना फ्लाइट शुरू करेगी. रूट में और भी कनेक्शन होंगे जैसे कुवैत से विजयवाड़ा, हैदराबाद, मैंगलोर, त्रिची, कोझिकोड, कुन्नूर और कोच्चि. इससे पहले भी एअर इंडिया एक्सप्रेस कई फ्लाइट्स का ऐलान कर चुकी है, जो कि जनवरी में शुरू हो चुकी हैं.

4. कम हो सकते हैं इन प्रोडक्ट्स के दाम

1 फरवरी 2021 को मोदी सरकार अपना बजट पेश करने वाली है. माना जा रहा है कि सरकार कई वस्तुओं पर सीमा शुल्क (Custom duty) में कटौती कर सकती है, जिसमें फर्नीचर का कच्चा माल, तांबा भंगार, कुछ रसायन, दूरसंचार उपकरण, रबड़ उत्पाद पॉलिश किए गए हीरे, रबड़ के सामान, चमड़े के कपड़े, दूरसंचार उपकरण और कालीन जैसे 20 से अधिक उत्पादों पर आयात शुल्क में कटौती की जा सकती है. इसके अलावा फर्नीचर बनाने में इस्तेमाल होने वाली कुछ बिना रंगी लकड़ियों और हार्डबोर्ड आदि पर सीमा शुल्क पूरी तरह खत्म किया जा सकता है. सरकार के इस फैसले से कई प्रोडक्ट्स सस्ते हो सकते हैं.

5. PMC Bank के लिए देना होगा ऑफर

PMC बैंक के एडमिनिस्ट्रेटर ने बैंक को दोबारा खड़ा करने के लिए निवेशकों से अपने ऑफर देने के लिए 1 फरवरी तक अपने प्रस्ताव देने की डेडलाइन तय की है. कुछ निवेशकों जैसे Centrum Group-BharatPe के साथ मिलकर ऑफर दिया है. इसके अलावा UK की कंपनी Liberty Group ने भी अपना ऑफर सौंपा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘महावीर अवार्ड’ से नवाजे जाएंगे सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार

Next Post

चेन्‍नई में होगा IPL खिलाड़ियों का ऑक्‍शन, सामने आई तारीख

Next Post
IPL 2021: यहां देखें सभी 8 टीमों के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट…

चेन्‍नई में होगा IPL खिलाड़ियों का ऑक्‍शन, सामने आई तारीख

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d