रांची: सैंपल के लिए आजाद बस्ती पहुंची जांच टीम और पुलिस का लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया. लोगों ने कहा कि वह प्रशासनिक, पुलिस और जांच टीम के सहयोग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
रांची में सैंपल के लिए आजाद बस्ती पहुंची जांच टीम और पुलिस का लोगों ने ताली बजाकर किया स्वागत,लोगों ने कहा कि वह प्रशासनिक, पुलिस और जांच टीम के सहयोग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं,इसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम हैं, ऐसे ही हमें जांच में सहयोग करना है और टीम का मनोबल बढ़ाना हैं। pic.twitter.com/dqNUTBCHpF
— Banna Gupta (@BannaGupta76) April 18, 2020
इस पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्विटर पर एक विडियो ट्वीट करते हुए आजाद बस्ती के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि ये न्यू झारखंड हैं, इस झारखंड में अच्छे कार्य करने वाले को प्रोत्साहन दिया जाता हैं.
Also Read This: ब्रेकिंग: झारखंड के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव
उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में इसी तरह पुलिस टीम और जांच टीम का मनोबल बढ़ाने की जरूरत है, उन्होंने झारखंड वासियों से इस विपदा की घड़ी में एक साथ मिलकर कोरोना से लड़ने का आह्वान किया है.

