BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ये हैं भारत के शीर्ष 10 पुलिस थाने

by bnnbharat.com
December 4, 2020
in समाचार
ये हैं भारत के शीर्ष 10 पुलिस थाने
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  भारत सरकार प्रतिवर्ष देश में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस थानों का चयन करती है. उनके कामकाज को प्रभावी बनाने की दिशा में प्रोत्साहित कर उनके बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करती है.

गृह मंत्रालय ने इस वर्ष चुनौतीपूर्ण स्थितियों के बीच इस वर्ष के सबसे बेहतर पुलिस थानों के लिए सर्वेक्षण किया था. कोरोना महामारी की वजह से आवागमन संबंधी विभिन्न प्रतिबंधों के मद्देनजर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्थित पुलिस थानों तक पहुंच पाना काफी कठिन कार्य रहा है. सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही यह सर्वेक्षण कराया गया. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश के हजारों पुलिस थानों में से जिन थानों का चयन किया गया है. वे छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, जिन थानों को शीर्ष 10 थानों की श्रेणी में रखा गया है.

देश के 16, 671 पुलिस थानों में से आंकड़ों के विश्लेषण, प्रत्यक्ष अवलोकन और जनता से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर इन शीर्ष 10 थानों का चयन का मकसद था. प्रत्येक राज्य में सबसे बेहतर पुलिस थानों की सूची बनाने के बाद ही यह रैंकिंग प्रक्रिया शुरू की गई जो इन विषयों पर आधारित है.

•             सम्पत्ति संबंधी अपराध

•             महिलाओं के प्रति अपराध

•             समाज के कमजोर वर्गों के प्रति अपराध

•             गुमशुदा लोग, खोजे गए लोग लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी हैं और अज्ञात शव

अंतिम मानक को इसी वर्ष शुरू किया गया है. प्रत्येक राज्य से शुरू में जिन पुलिस थानों का चयन किया गया था उनकी संख्या इस प्रकार है:

•             प्रत्येक राज्य जहां 750 से अधिक पुलिस थाने हैं, 3 पुलिस थानों का चयन

•             सभी राज्यों और दिल्ली से दो थानों का चयन

•             प्रत्येक संघ शासित प्रदेश से एक थाने का चयन

अंतिम चरण में सेवा वितरण के मानकों का मूल्यांकन करने और पुलिसिंग में सुधार की तकनीकों की पहचान करने के लिए 19 मापदंडों की पहचान की गई थी. इस हिस्से का समग्र स्कोरिंग में 80 प्रतिशत योगदान था और शेष 20 प्रतिशत पुलिस स्टेशन के बुनियादी ढांचे और कर्मियों तक पहुंच और नागरिकों की प्रतिक्रिया पर आधारित था. शामिल नागरिकों की श्रेणियां आसपास के रिहायशी इलाकों, आस-पास के बाजारों और पुलिस स्टेशनों को छोड़ने वाले नागरिकों से थीं. प्रतिक्रिया के लिए जिन नागरिकों से संपर्क किया गया था, उनमें 4,056 उत्तरदाता शामिल थे, जिसमें प्रत्येक चुने गए स्थान से लगभग 60 लोग थे.

वर्ष 2020 के लिए देश में 10 शीर्ष पुलिस थाने

क्रमराज्यजिलापुलिस थाना
1मणिपुरथौबलनोंगपोसेक्मी
2तमिलनाडुसलेम सिटीएडब्यूटि  पीसी- सुरामंगलम
3अरुणाचल प्रदेशचांगलांगखारसांग
4छत्तीसगढ़सूरजपुरझिलमिल (भैया थाना)
5गोवादक्षिण गोवासंगुइम
6अंडमान और निकोबार द्वीप समूह    उत्तर कालीघाट  मध्य अंडमान कालीघाट
7सिक्किमपूर्वी जिला     पाकयोंग
8उत्तर प्रदेशमुरादाबादकंठ
9दादर और नगर हवेलीदादर और नगर हवेलीखानवेल
10तेलंगानाकरीमनगरजम्मीकुंटा टाउन पीएस

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छापेमारी में उग्रवादी संगठन JJMP के कब्जे से मिले सेक्स टॉयज़, यौन शोषण की आशंका

Next Post

अल्पसंख्यक छात्रवृति घोटाला में उपायुक्त ने की कार्रवाई

Next Post
अल्पसंख्यक छात्रवृति घोटाला में उपायुक्त ने की कार्रवाई

अल्पसंख्यक छात्रवृति घोटाला में उपायुक्त ने की कार्रवाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d